E20 हो या E85, ये 4 मोटरसाइकिलें हर तरह के एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर दौड़ने के लिए हैं तैयार

Updated:
विज्ञापन

फ्लेक्स-फ्यूल बाइक्स (Photo: AI Generated)

भारत में E85 फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों का ऑप्शन बढ़ रहा है. जुलाई 2026 तक देश में ऐसी 4 बाइक बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, जो E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर आसानी से चल सकती हैं. आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में.

विज्ञापन

भारत में लगातार बढ़ रही एथेनॉल ब्लेंडिंग को देखते हुए अब टू-व्हीलर कंपनियां भी E85 फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलें लॉन्च कर रही हैं. इन बाइक्स की सबसे खास बात यह है कि ये E20 से लेकर E85 (20% से 85% एथेनॉल मिक्सचर) फ्यूल पर आसानी से चल सकती हैं. इसके लिए इनमें खास फ्यूल सिस्टम, इंजन के कुछ अपडेटेड पार्ट्स और एडवांस इलेक्ट्रॉनिक ट्यूनिंग दी गई है. अगर आप ऐसी बाइक खरीदने का सोच रहे हैं, तो बता दें कि जुलाई 2026 तक भारत में कुल चार E85-कंपैटिबल मोटरसाइकिलें बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. इनमें बजट कम्यूटर मॉडल से लेकर प्रीमियम सेगमेंट की बाइक्स तक शामिल हैं. आइए देखते हैं इन्हें.

Hero Splendor+ Flex Fuel

Hero MotoCorp ने देश की पहली किफायती E85 Flex Fuel बाइक्स में से एक Splendor+ Flex Fuel को लॉन्च कर दिया है. दिखने में यह काफी हद तक रेगुलर Splendor+ जैसी ही है, लेकिन इसे खास तौर पर E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर चलने के लिए तैयार किया गया है. इसके लिए कंपनी ने बाइक के फ्यूल सिस्टम, इंजन मैनेजमेंट और कुछ पार्ट्स में जरूरी बदलाव किए हैं. इसमें 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 82,710 रुपये रखी गई है.

Hero HF Deluxe Flex Fuel

Hero HF Deluxe Flex Fuel में वही इंजन दिया गया है जो Splendor+ Flex Fuel में मिलता है. इसमें 97.2cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है, जो E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल फ्यूल पर आसानी से चल सकता है. खास बात यह है कि कंपनी ने इसे Splendor+ Flex Fuel से नीचे पोजिशन किया है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 72,792 रुपये है.

ये भी पढ़ें: E20 पेट्रोल को लेकर Mahindra ने दूर किया कन्फ्यूजन, पुरानी और नई गाड़ियों पर कही ये बात

Suzuki Gixxer SF 250 Flex Fuel

लुक और फीचर्स के मामले में यह बाइक बिल्कुल सामान्य Gixxer SF 250 जैसी ही दिखती है. फर्क सिर्फ इतना है कि कंपनी ने इसके इंजन और फ्यूल सिस्टम में कुछ बदलाव किए हैं, ताकि यह E85 फ्यूल (85% एथेनॉल और 15% पेट्रोल) से भी चल सके. इसमें 249cc का सिंगल-सिलेंडर, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया गया है. अभी के समय में यह भारत की सबसे बड़ी इंजन वाली बाइक है, जो E85 फ्यूल पर चल सकती है. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,00,896 रुपये है.

Yamaha FZ Blue Flex

यामाहा ने भी भारत के फ्लेक्स-फ्यूल बाइक सेगमेंट में एंट्री कर ली है. कंपनी ने जुलाई 2026 में नई FZ Blue Flex लॉन्च की है. यह बाइक कंपनी के पॉपुलर FZ प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह E20 से लेकर E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड फ्यूल पर चल सकती है. इसमें 149cc का सिंगल-सिलेंडर Blue Core इंजन दिया गया है. कीमत की बात करें तो कंपनी ने इसे 1.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर बाजार में उतारा है.

ये भी पढ़ें: 10 साल पुरानी Bajaj बाइक में भी भरवा सकते हैं E20 पेट्रोल? कंपनी ने दिया सीधा जवाब


विज्ञापन
अंकित आनंद

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola