Skoda Kodiaq RS की ये 5 खूबियां बनाती हैं इसे Tayron R-Line से अलग, 22 जून को होगी लॉन्च

Updated:
विज्ञापन

Skoda Kodiaq RS (Photo: Skoda Storyboard)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Skoda Kodiaq RS जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है. यह सिर्फ एक नई SUV नहीं, बल्कि परफॉर्मेंस और ड्राइविंग के शौकीनों के लिए खास पैकेज बनकर आ रही है. ज्यादा पावर, स्पोर्टी लुक, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स इसे Volkswagen Tayron R-Line से अलग पहचान देते हैं.

विज्ञापन

Skoda अपनी दमदार SUV Skoda Kodiaq RS को 22 जून को लॉन्च करने जा रही है. यह SUV स्कोडा की अब तक की सबसे ताकतवर SUV होगी. इसमें कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसकी परफॉर्मेंस और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं. यही वजह है कि यह Volkswagen Tayron R-Line के मुकाबले ज्यादा स्पोर्टी और खास नजर आती है.

विज्ञापन

हालांकि Skoda ने अभी इसकी कीमत की डिटेल्स शेयर नहीं की है. आइए जानते हैं वे 5 खास फीचर्स, जो Skoda Kodiaq RS को Tayron R-Line से अलग और ज्यादा खास बनाते हैं.

ज्यादा पावर और बेहतर परफॉर्मेंस

दोनों SUVs में 2.0-लीटर TSI पेट्रोल इंजन मिलता है. लेकिन इसे ज्यादा ताकत देने के लिए खास तरीके से तैयार किया गया है. इसी वजह से यह 265 hp की पावर और 400 Nm का दमदार टॉर्क जनरेट करती है. साथ में 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, Tayron R-Line इसी इंजन से 201 hp की पावर और 320 Nm का टॉर्क देती है.

एडवांस्ड डायनेमिक चेसिस कंट्रोल

इसमें स्टैंडर्ड तौर पर Dynamic Chassis Control (DCC+) दिया गया है, जो ड्यूल-वॉल्व डैम्पर्स के साथ आता है. इसकी खासियत यह है कि ड्राइवर सस्पेंशन को अपनी जरूरत और सड़क की सिचुएशन के अनुसार 15 अलग-अलग सेटिंग्स में एडजस्ट कर सकता है. वहीं दूसरी ओर, Tayron R-Line में DCC+ का ऑप्शन नहीं मिलता. यह फिक्स्ड सस्पेंशन सेटअप के साथ आती है.

यह भी पढ़ें: ₹6.89 लाख में Citroen की नई EV लॉन्च, एक चार्ज में देगी 320KM की रेंज

दमदार लुक और स्पोर्टी केबिन का शानदार कॉम्बिनेशन

लुक्स और रोड प्रेजेंस की बात करें, तो RS वर्जन Tayron R-Line के मुकाबले कहीं ज्यादा स्पोर्टी और एग्रेसिव नजर आता है. इसमें ब्लैक-आउट ग्रिल, बड़े अलॉय व्हील्स, लाल रंग के ब्रेक कैलिपर्स, RS बैजिंग और ज्यादा शार्प स्पोर्टी बंपर्स दिए गए हैं. केबिन के अंदर इंटीग्रेटेड हेडरेस्ट वाले RS-स्पेसिफिक बकेट सीट्स और एक्सक्लूसिव RS बैजिंग मिलती है. वहीं दूसरी तरफ, Tayron R-Line का फोकस स्पोर्टीनेस से ज्यादा कम्फर्ट, स्पेस और फैमिली-फ्रेंडली प्रैक्टिकलिटी पर है.

टचस्क्रीन के बजाय फिजिकल कंट्रोल्स का फायदा

इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे दिए गए फिजिकल रोटरी कंट्रोल्स में डिजिटल डिस्प्ले भी मिलता है, जिससे AC और दूसरी जरूरी सेटिंग्स को चलती गाड़ी में भी आसानी से एडजस्ट किया जा सकता है. सबसे बड़ी बात यह है कि ड्राइवर को बार-बार स्क्रीन पर नजरें नहीं टिकानी पड़तीं. वहीं दूसरी ओर, Tayron R-Line में इन ज्यादातर फंक्शन को बड़े 15-इंच टचस्क्रीन में इंटीग्रेट किया गया है.

दमदार साउंड सिस्टम का मजा

इसमें 13-स्पीकर वाला प्रीमियम Canton साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें एक डेडिकेटेड सबवूफर भी शामिल है. वहीं Tayron R-Line में 11-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम मिलता है. ऐसे में ऑडियो क्वालिटी के मामले में Kodiaq RS थोड़ा आगे नजर आती है. सिर्फ म्यूजिक ही नहीं, Skoda ने इसमें Dynamic Sound Boost सिस्टम भी दिया है, जो तेज एक्सीलरेशन के दौरान केबिन के अंदर एग्जॉस्ट की आवाज को और दमदार बनाता है. इसका नतीजा यह होता है कि हर बार जब आप एक्सीलरेटर दबाते हैं, तो SUV का स्पोर्टी कैरेक्टर और भी ज्यादा महसूस होता है.

यह भी पढ़ें: ₹47.50 लाख में MINI लाई लग्जरी और परफॉर्मेंस का पैकेज, नए Countryman C में मिलेंगे भर-भरकर फीचर्स

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola