सोशल मीडिया में वायरल मैसेज से शराब विक्रेता हो रहे परेशान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 May 2018 3:43 AM
विज्ञापन
रानीगंज : सोशल मीडिया में दो पुलिस अधिकारी द्वारा शराब दुकान में नकली शराब बेचे जाने का जांच किये जाने का फोटो वायरल होने तथा इस घटना को रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित एक शराब दुकान का नाम जोड़े जाने से शराब विक्रेता परेशान है, वहीं दूसरे शराब विक्रेताओं में भी हड़कंप है. सोशल मीडिया […]
विज्ञापन
रानीगंज : सोशल मीडिया में दो पुलिस अधिकारी द्वारा शराब दुकान में नकली शराब बेचे जाने का जांच किये जाने का फोटो वायरल होने तथा इस घटना को रानीगंज के एनएसबी रोड स्थित एक शराब दुकान का नाम जोड़े जाने से शराब विक्रेता परेशान है, वहीं दूसरे शराब विक्रेताओं में भी हड़कंप है.
सोशल मीडिया में दो पुलिस अधिकारी द्वारा शराब दुकान में नकली शराब जब्त किये जाने का फोटो वायरल हो रहा है. सूचना दी गई यह घटना रानीगंज के एक शराब दुकान की घटना है. शराब दुकानदार रानीगंज एवं आसपास के अंचल में नकली शराब का सप्लाई करते हैं. जानकारी मिलने पर जब कार्रवाई की गई तो उक्त दुकानदार ने पांच लाख रुपये देकर मामले को रफा-दफा किया. इस मैसेज में कई शराब दुकानों का नाम लिखा हुआ है. अवैध शराब दुकान के मालिक का नाम भी वायरल किया जा रहा है. दुकान मालिक का कहना है कि इस घटना से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
कालना में मोबाइल चोर की पिटाई के बाद सौंपा पुलिस को
पानागढ़. कालना मे मोबाइल फोन चोर को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर उसकी जमकर पिटाई की. बाद में उसे स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया. पुलिस ने उसका इलाज अस्पताल में कराया. बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया. स्थानीय लोगों का आरोप है कि इलाके में लगातार मोबाइल फोन की चोरी की घटनाएं बढ़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










