2021 चुनावी हिंसा मामले में तृणमूल उपप्रधान सिदान मंडल गिरफ्तार, भाजपाइयों में खुशी
Published by : AMIT KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 9:44 PM
विज्ञापन
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान एवं तृणमूल कांग्रेस नेता सिदान मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.
विज्ञापन
रानीगंज.
रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के बल्लभपुर ग्राम पंचायत के उपप्रधान एवं तृणमूल कांग्रेस नेता सिदान मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, 2021 विधानसभा चुनाव के बाद हुई हिंसा और भाजपा कार्यकर्ताओं पर कथित हमलों से जुड़े मामलों में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करायी गयी थी. इसके बाद बल्लभपुर चौकी की पुलिस ने मंगलवार रात उन्हें गिरफ्तार किया और बुधवार को आसनसोल अदालत में पेश किया. अदालत ले जाते समय सिदान मंडल ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्हें राजनीतिक कारणों से झूठे मामले में फंसाया जा रहा है. दूसरी ओर, भाजपा की आसनसोल दक्षिण ग्रामीण महिला मोर्चा की सह-अध्यक्ष बर्णाली दास ने इस गिरफ्तारी पर संतोष जताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि 2021 विधानसभा चुनाव के बाद सिदान मंडल के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके परिवारों को लगातार प्रताड़ित किया गया.उनके अनुसार, उनके घर पर कई बार हमला किया गया और उनके परिजनों को डराया-धमकाया गया. उन्होंने दावा किया कि चुनावों के दौरान भी विपक्षी कार्यकर्ताओं में खौफ पैदा करने और हिंसा फैलाने में उक्त नेता की मुख्य भूमिका रही है.
पथराव में बच्ची हुई थी घायल
बर्णाली दास ने एक अन्य घटना का उल्लेख करते हुए दावा किया कि हाल ही में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर उनके घर की छत पर यज्ञ के दौरान भी सिदान मंडल के नेतृत्व में तृणमूल समर्थकों ने पथराव किया था. इस पथराव में उनकी आठ वर्षीय बेटी को पत्थर लगने से चोट आयी थी. हालांकि, सिदान मंडल ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें केवल निशाना बनाया जा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी है, जबकि भाजपा नेताओं ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










