पश्चिम बर्धमान जिला डेकोरेटर्स समन्वय समिति के 29वें सब-डिवीजन सम्मेलन में उठीं व्यवसायिक समस्याएं
डेकोरेटर समनवय समिति की बैठक में शामिल पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network
पश्चिम बर्धमान जिला डेकोरेटर्स समन्वय समिति के 29वें सम्मेलन में व्यवसायियों ने अपनी समस्याओं और भविष्य की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की. जानें संगठन के महासचिव ने क्या-क्या कहा.
पश्चिम बर्धमान जिला डेकोरेटर्स समन्वय समिति आसनसोल सब-डिवीजन के 29वें सब-डिवीजन सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में संगठन के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में व्यवसायियों ने भाग लेकर डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की. संगठन के महासचिव श्यामल सामंत ने अपने संबोधन में कहा कि डेकोरेशन व्यवसाय से जुड़े लोगों को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. संगठन का उद्देश्य सभी व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना है. उन्होंने बताया कि विभिन्न पक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर व्यवसाय से जुड़े विवादों और व्यावहारिक कठिनाइयों का समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है. श्यामल सामंत ने कहा कि संगठन लगातार प्रशासन और संबंधित पक्षों के साथ संवाद बनाए हुए है ताकि व्यवसायियों के हितों की रक्षा हो सके. उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है और सभी के सहयोग से समस्याओं का समाधान संभव है. सम्मेलन में राज्य समिति के पदाधिकारियों, वर्किंग प्रेसिडेंट, अन्य वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़ी संख्या में डेकोरेशन व्यवसायियों ने हिस्सा लिया. बैठक में व्यवसाय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ भविष्य की कार्ययोजना पर भी विचार-विमर्श किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










