बर्नपुर में सेफ राइड सेफ लाइफ में महिलाओं को मिला सुरक्षा का तोहफा

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं को हेलमेट पहनती मंत्री अग्निमित्र पाल | Prabhat Khabar Network

बर्नपुर में सेफ राइड, सेफ लाइफ अभियान के तहत महिलाओं को हेलमेट बांटे गये. मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने की अपील की.

विज्ञापन

महिलाओं की सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से बुधवार को बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर सेफ राइड, सेफ लाइफ अभियान के तहत निशुल्क हेलमेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं को हेलमेट वितरित किए गए और सुरक्षित यातायात का संदेश दिया गया. कार्यक्रम बुधवार को बर्नपुर के त्रिवेणी मोड़ पर आयोजित किया गया। इसका आयोजन सबित्री एंटरप्राइज, न्यू अपर चेलीडांगा, आसनसोल के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल सरकार की नगर विकास मंत्री अग्निमित्रा पाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं. उन्होंने महिलाओं को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सड़क पर सुरक्षा से बड़ा कोई विकल्प नहीं है. दोपहिया वाहन चलाने वाली हर महिला के साथ-साथ पीछे बैठने वाली महिलाओं को भी हेलमेट पहनने की आदत डालनी चाहिए. मंत्री अग्निमित्रा पाल ने कहा कि हेलमेट केवल एक नियम नहीं, बल्कि जीवन रक्षा का सबसे प्रभावी सुरक्षा कवच है। सड़क दुर्घटनाओं में अनेक लोगों की जान केवल इसलिए चली जाती है क्योंकि उन्होंने हेलमेट नहीं पहना होता। उन्होंने सभी से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षा को अपनी प्राथमिकता बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से इस तरह के जागरूकता अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोग सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक हो सकें। उन्होंने कहा कि यह केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी भी है. कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों महिलाओं को निशुल्क हेलमेट प्रदान किए गए। हेलमेट प्राप्त करने वाली महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और लोग हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित होंगे. कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर जनजागरूकता फैलाने का संकल्प लिया. वक्ताओं ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां ही बड़े हादसों को रोक सकती हैं और हेलमेट पहनने की आदत अनेक लोगों की जान बचा सकती है. मौके पर भाजपा नेता पवन कुमार सिंह, बप्पा चटर्जी, मंडल अध्यक्ष रामानंद शाह आदि मौजूद रहे.


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola