बाघमुंडी में बालू तस्करी का पर्दाफाश, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Published by : AMIT KUMAR Updated At : 11 Jun 2026 9:42 PM

विज्ञापन

बाघमुंडी थाना पुलिस ने श्रावंदी गांव के बजरंगबली मंदिर के पास छापेमारी कर अवैध बालू तस्करी का भंडाफोड़ किया है.

विज्ञापन

पुरुलिया.

बाघमुंडी थाना पुलिस ने श्रावंदी गांव के बजरंगबली मंदिर के पास छापेमारी कर अवैध बालू तस्करी का भंडाफोड़ किया है. कार्रवाई के दौरान एक ट्रैक्टर और ट्रॉली को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें करीब 100 सीएफटी बालू बरामद हुई. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बालू झारखंड के बड़ा लापोंग नदी तट से बिना किसी वैध दस्तावेज या अनुमति के निकाली गयी थी और तस्करी कर लायी जा रही थी. पुलिस के पहुंचते ही ट्रैक्टर चालक और खलासी वाहन छोड़ कर फरार हो गये. उनकी पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है.

रेत तस्करी रैकेट की जांच शुरू

घटना के संबंध में बाघमुंडी थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूरे बालू तस्करी नेटवर्क का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई को सराहते हुए कहा कि अवैध बालू कटाई से नदियों और कृषि भूमि को नुकसान पहुंच रहा था. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल स्थानीय थाने को दें, ताकि प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन
AMIT KUMAR

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola