बंगाल में 'डंडा टैक्स' की वसूली, आसनसोल के रामपुर चेकपोस्ट पर दो एमबीआई अधिकारी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती टीम | Prabhat Khabar Network

आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के लिए ले जाती टीम | Prabhat Khabar Network

आसनसोल के रामपुर चेकपोस्ट पर कथित 'डंडा टैक्स' के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है. इस मामले में दो एमवीआई (मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर) को झाड़ग्राम से गिरफ्तार किया गया है. दोनों को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है.

विज्ञापन

आसनसोल. आसनसोल के कुल्टी थाना क्षेत्र स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के रामपुर चेकपोस्ट पर कथित 'डंडा टैक्स' के नाम पर अवैध वसूली और रिश्वत लेने के मामले में दो एमबीआई अधिकारियो को गिरफ्तार कर लिया है. झाड़ग्राम से गिरफ्तार किए गए निलंबित मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआई) नाजिमुल हक और अनुपम बंद्योपाध्याय को रविवार को वर्चुअल माध्यम से आसनसोल अदालत में पेश किया गया. अदालत ने दोनों आरोपियों को दो दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया.

तत्काल प्रभाव से निलंबित

कुछ दिन पहले इस मामले के उजागर होने के बाद राज्य के परिवहन विभाग ने नाजिमुल हक और अनुपम बंद्योपाध्याय को वेस्ट बंगाल सर्विसेज रूल्स, 1971 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया था। साथ ही पूरे मामले की जांच एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को सौंप दी गई थी. निलंबन के बाद से दोनों अधिकारी फरार चल रहे थे. उनकी तलाश में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट की डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) लगातार छापेमारी कर रही थी। आखिरकार पुलिस ने दोनों आरोपियों को झाड़ग्राम से गिरफ्तार कर लिया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

आरोपों की जांच एसीबी को सौंपी

आरोप है कि रामपुर चेकपोस्ट से गुजरने वाले अंतरराज्यीय मालवाहक वाहनों से कथित तौर पर 'डंडा टैक्स' के नाम पर अवैध वसूली की जाती थी. शिकायत सामने आने के बाद परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दोनों अधिकारियों को निलंबित किया था और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच एसीबी को सौंपी थी. पुलिस और एसीबी अब इस पूरे नेटवर्क, अवैध वसूली में शामिल अन्य लोगों तथा रिश्वतखोरी के पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन
Santosh Vishwakarma

लेखक के बारे में

By Santosh Vishwakarma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola