चुनाव बाद हिंसा और रंगदारी में तृणमूल नेता सुकुमार दत्त गिरफ्तार

Author Amit kumar
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

न्यू टाउनशिप (एनटीएस) थाना की पुलिस ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जबरन वसूली, इलाके में रंगदारी और मारपीट के आरोप में तृणमूल कांग्रेस नेता सुकुमार दत्त को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

दुर्गापुर.

न्यू टाउनशिप (एनटीएस) थाना की पुलिस ने भ्रष्टाचार, आतंकवाद, जबरन वसूली, इलाके में रंगदारी और मारपीट के आरोप में तृणमूल कांग्रेस नेता सुकुमार दत्त को गिरफ्तार किया है. गुरुवार को आरोपी को दुर्गापुर महकमा अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, सुकुमार दत्त शरत पल्ली इलाके का निवासी है. उसके खिलाफ एनटीएस थाना में केस नंबर 64/26 के तहत 16 मई को धारा 189(2)/329(3)/126(2)/109/351(2)/308(2)/3(5) ऑफ बीएनएस एंड 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अदालत ले जाते समय हुआ विरोध

आरोपी को अदालत ले जाने के लिए थाना से बाहर निकाला जा रहा था, तभी भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उसे घेरकर विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने आरोपी पर अंडे फेंके और ””चोर-चोर”” के नारे लगाए. घटना से कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. पुलिस को हालात नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी.

भाजपा ने लगाये गंभीर आरोप

भाजपा ओबीसी मोर्चा के सचिव स्वाधीन रॉय व राजीव बनर्जी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव के बाद सुकुमार दत्त ने इलाके में आतंक का माहौल बना दिया था. उन्होंने आगे कहा कि रंगदारी और दबाव के जरिए गरीब लोगों से रुपये वसूले गये. भाजपा नेताओं ने कहा कि आम लोगों के आक्रोश के कारण ही आरोपी के खिलाफ यह प्रतिवाद देखने को मिला.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola