Jharkhand News: 15 साल पुराने वाहनों का निबंधन होगा समाप्त, बनेगी स्क्रैपिंग नीति

Jharkhand Cabinet Decisions
Jharkhand News: झारखंड में 15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहनों का निबंधन समाप्त होगा. साथ ही राज्य में वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए नीति बनाई जाएगी.
Jharkhand News: झारखंड में 15 साल से अधिक पुराने सरकारी वाहनों का निबंधन समाप्त होगा. साथ ही राज्य में वाहनों की स्क्रैपिंग के लिए नीति बनाई जाएगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को मंत्रालय भवन में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी गई.
कैबिनेट ने दी स्क्रैपिंग नीति बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी
प्रधान सचिव वंदना दादेल ने कैबिनेट की बैठक के बाद यह जानकारी मीडिया को दी. उन्होंने बताया कि सरकार ने मोटरयान (यान स्क्रेपिंग सुविधा का रजिस्ट्रेशन और कार्य) नियम, 2021 एवं सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार के अधिसूचना संख्या-29 (अ), दिनांक-16.01.2023 के आलोक में 15 वर्षों से अधिक आयु के सरकारी वाहनों का निबंधन अवधि समाप्त करने एवं उक्त वाहनों के स्क्रैपिंग के लिए नीति निर्धारण की स्वीकृति दी गई.
कैबिनेट ने इन प्रस्तावों को भी दी मंजूरी
- झारखंड के विभिन्न स्तर के पदाधिकारियों/कार्यालयों के लिए सरकारी वाहन की अनुमान्यता की स्वीकृति दी गई.
- यूनिफाइड डिजिटल डाटा प्लेटफॉर्म (UDDP) में आधार प्रमाणीकरण के लिए आधार (वित्तीय और अन्य सहायिकियों, प्रसुविधाओं और सेवाओं का लक्षित परिदान) अधिनियम, 2016 (यथा संशोधित) की धारा-4(4)(b)(ii) एवं सुशासन के लिए आधार अधिप्रमाणन (समाज कल्याण, नवाचार, ज्ञान) नियमावली, 2020 के नियम-4 के अंतर्गत राजपत्र में अधिसूचित करने की स्वीकृति दी गई.
- स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत पारा मेडिकल कर्मियों (यथा-परिचारिका श्रेणी ‘ए’, एएनएम, फार्मासिस्ट, प्रयोगशाला प्रावैधिक एवं एक्स-रे टेक्नीशियन) की नियुक्ति नियमावली, 2018 में संशोधन की स्वीकृति.
- भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के स्कीम फॉर प्रोमोशन ऑफ कल्चर ऑफ साइंस (SPOCS) के तहत धनबाद जिले में साईंस सेंटर कैटगरी-1 की स्थापना होगी. इसके लिए कैबिनेट ने 41,00,00,000 (एकतालीस करोड़) रुपए की योजना को स्वीकृति दे दी.
Also Read
हेमंत सोरेन कैबिनेट के 49 फैसले, रांची में नया मेडिकल कॉलेज, गंगा नदी पर फोर लेन पुल बनेगा
Jharkhand Cabinet Decisions: दुर्गा पूजा से पहले राशन डीलरों के कमीशन में 50 फीसदी की वृद्धि
Jharkhand: किसानों को एमएसपी पर मिलेगा बोनस, हेमंत सोरेन सरकार इतने में करेगी धान की खरीद
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




