Jharkhand Cabinet Decisions: दुर्गा पूजा से पहले राशन डीलरों के कमीशन में 50 फीसदी की वृद्धि

Jharkhand Cabinet Decisions
Jharkhand Cabinet Decisions: दुर्गा पूजा से पहले हेमंत सोरेन सरकार ने राशन डीलरों के कमीशन में बंपर वृद्धि की है. अब इन्हें प्रति क्विंटल 150 रुपए कमीशन मिलेगा.
Jharkhand Cabinet Decisions: नवरात्र से पहले झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने पीडीएस डीलर्स को बड़ी सौगात दी है. सरकार ने झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना को संशोधित कर दिया है. शुक्रवार को राजधानी रांची के धुर्वा स्थित मंत्रालय भवन में हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में योजना को संशोधित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई.
खाद्यान्न योजना के लाभुकों की संख्या 20 लाख से 25 लाख होगी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई झारखंड कैबिनेट की बैठक में मुफ्त खाद्यान्न योजना के लाभुकों की संख्या 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई. साथ ही राशन वितरण करने वाले डीलर के कमीशन में 50 फीसदी की वृद्धि करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई. राशन डीलरों को पहले प्रति क्विंटल 100 रुपए कमीशन मिलता था, अब उन्हें प्रति क्विंटल 150 रुपए मिलेंगे.
60 वर्ष बाद डीलर की मौत, तो भी अनुकंपा पर मिलेगी डीलरशिप
हेमंत सोरेन की सरकार ने जन वितरण प्रणाली से जुड़े एक प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है. इसमें कहा गया है कि झारखंड के अनुज्ञप्तिधारी की 60 साल के बाद अगर मौत होती है, तो भी उनके आश्रित एक साल के भीतर ऑनलाइन आवेदन करेंगे, तो उन्हें अनुकंपा के आधार पर डीलरशिप दी जाएगी. पहले प्रावधान यह था कि 60 साल से कम उम्र में निधन की स्थिति में अनुकंपा के आधार पर डीलरशिप मिलती थी. 60 साल की उम्र सीमा को हटा दिया गया है.
झारखंड सरकार के कैबिनेट में हुए 49 फैसले
हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में शुक्रवार को झारखंड मंत्रालय में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में 49 फैसले लिए गए. इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले शामिल हैं. सरकार ने बोकारो जिले में झारखंड के पूर्व शिक्षा एवं मद्य निषेध मंत्री जगरनाथ महतो के नाम पर मेडिकल कॉलेज का नाम रखने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी. पीएम पोषण मध्याह्न भोजन योजना के तहत काम करने वाली रसोईया को अतिरिक्त मानदेय देनेके प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई.
Also Read
Jharkhand: किसानों को एमएसपी पर मिलेगा बोनस, हेमंत सोरेन सरकार इतने में करेगी धान की खरीद
झारखंड : किसानों को 117 रुपये बोनस देगी राज्य सरकार, एक क्विंटल धान के लिए मिलेंगे 2300 रुपये
14 खरीफ फसलों की एमएसपी बढ़ने से अन्नदाताओं की बढ़ेगी आदमनी, कितना होगा फायदा? देखें लिस्ट
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




