विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर जागरूकता अभियान शुरू, जिलेभर में चलेगा जागरूकता अभियान

Updated:
विज्ञापन
Gopalganj News

समाहरणालय से हरी झंडी दिखाते जिला अधिकारी

Gopalganj News : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर समाहरणालय में शपथ ग्रहण समारोह, जागरूकता ई-रिक्शा को दिखाई गई हरी झंडी.

विज्ञापन

गोपालगंज से मनीष राज की रिपोर्ट
Goplaganj News : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर समाहरणालय गोपालगंज में शपथ पत्र ग्रहण समारोह का आयोजन जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में किया गया. कार्यक्रम में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं समाहरणालय कर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान बाल श्रम उन्मूलन से जुड़े नारे एवं जिंगल्स से सुसज्जित ई-रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर प्रचार-प्रसार के लिए रवाना किया गया. जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक वर्ष 12 जून को बाल श्रम निषेध दिवस मनाया जाता है. उन्होंने बाल श्रम को समाज के लिए अभिशाप बताते हुए इसके उन्मूलन हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया.

बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा जरूरी, संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखा पक्ष

उन्होंने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़ना ही उनके बेहतर भविष्य की कुंजी है. इसी क्रम में बिहार कौशल विकास मिशन सभागार में श्रम अधीक्षक की अध्यक्षता में बाल श्रम उन्मूलन विषय पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तथा विभिन्न प्रखंडों से मजदूर प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों, शिक्षकों, उद्योगों एवं सामाजिक संगठनों से बाल श्रम उन्मूलन अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई. साथ ही नियोजकों से स्पष्ट रूप से कहा गया कि वे बाल श्रमिकों को कार्य पर न रखें और बच्चों के अधिकारों का सम्मान करें.

Also Read : थावे दुर्गा मंदिर जाने वाली सड़क पर जलजमाव, श्रद्धालुओं को हो रही परेशानी

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन