राज्य के सभी शहरों में बनेंगे हाइटेक बस स्टैंड, मांगा प्रस्ताव

सांकेतिक तस्वीर (AI GENERATED)
झारखंड के शहरी परिवहन को मजबूत करने की दिशा में नगर विकास विभाग ने अहम कदम उठाया है. राज्य के सभी 48 नगर निकायों से बस स्टैंडों के जीर्णोद्धार और आधुनिकीकरण के लिए प्रस्ताव मांगा गया है. इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है.
रांची: झारखंड के शहरी परिवहन ढांचे को मजबूत करने की दिशा में नगर विकास एवं आवास विभाग ने बड़ा कदम उठाया है. विभाग ने राज्य के सभी नगर निकायों से अपने-अपने क्षेत्र के बस स्टैंडों के जीर्णोद्धार, आधुनिकीकरण और नये इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आइएसबीटी) के निर्माण के लिए विस्तृत प्रस्ताव मांगा है. प्रस्ताव मिलने के बाद जरूरत और यात्री दबाव के आधार पर परियोजनाओं को मंजूरी दी जायेगी. विभाग का उद्देश्य पुराने और जर्जर बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करना तथा बड़े शहरों में अंतरराज्यीय बस सेवाओं के लिए बेहतर टर्मिनल विकसित करना है.
विभागीय अधिकारियों के अनुसार कई शहरों के बस स्टैंड वर्षों पुराने हैं. वहां यात्रियों के लिए पर्याप्त प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल, पार्किंग, डिजिटल सूचना प्रणाली और बस संचालन की समुचित व्यवस्था नहीं है. रांची का बिरसा मुंडा बस टर्मिनल (खादगढ़ा) राज्य का प्रमुख अंतरराज्यीय बस टर्मिनल है, जहां से बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के लिए बसों का संचालन होता है. हालांकि इसके विस्तार और आधुनिकीकरण की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही है.
48 नगर निकायों को लाभ
झारखंड में वर्तमान में 48 शहरी निकाय हैं. विभाग ने सभी निकायों से अपने बस स्टैंडों की वर्तमान स्थिति, भूमि उपलब्धता, यात्री संख्या और भविष्य की आवश्यकता के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर भेजने को कहा है. प्रस्तावों के परीक्षण के बाद चरणबद्ध तरीके से परियोजनाओं को लागू किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










