राजस्व और न्यायालयीन मामलों में तेजी लाने का डीएम का निर्देश, लंबित मामलों की हुई समीक्षा

Updated:
विज्ञापन
अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम

अधिकारियों के साथ बैठक करते डीएम

Gopalganj News : गोपालगंज के जिला पदाधिकारी समीर सौरभ ने सोमवार को राजस्व एवं न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने अंचल कार्यालयों व न्यायालयों में लंबित मामलों के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन पर जोर दिया.

विज्ञापन

Gopalganj News : समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी समीर सौरभ की अध्यक्षता में राजस्व एवं न्यायालयीन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, अपर समाहर्ता राजेश्वरी पांडेय, सदर एवं हथुआ के भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) तथा जिले के सभी अंचल अधिकारी मौजूद रहे.

अंचल कार्यालयों और न्यायालयों के लंबित मामलों की हुई समीक्षा

बैठक में अंचल कार्यालयों के कार्यों के साथ-साथ भूमि सुधार उप समाहर्ता और अपर समाहर्ता के न्यायालयों में लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को राजस्व मामलों के शीघ्र और प्रभावी निष्पादन के निर्देश दिए. उन्होंने दाखिल-खारिज, परिमार्जन, जमाबंदी, भूमि विवाद, अतिक्रमण निष्पादन सहित अन्य लंबित मामलों में तेजी लाने पर विशेष जोर दिया.

पारदर्शिता और समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने का निर्देश

डीएम समीर सौरभ ने कहा कि आम नागरिकों से जुड़े सभी राजस्व मामलों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए.

पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण पर दिया जोर

बैठक के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता और अपर समाहर्ता के न्यायालयों में लंबित वादों की प्रगति की भी समीक्षा की गई. जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए पुराने मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. सभी अधिकारी नियमित समीक्षा कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें.

Also Read : सीवान फायरिंग मामले पर डीएम का बयान, 'स्वचालित हथियार से गोली लगने की पुष्टि नहीं', वायरल वीडियो के बाद सिपाही निलंबित



विज्ञापन
Sanjay Kumar Abhay

लेखक के बारे में

By Sanjay Kumar Abhay

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन