गोपालगंज में अभियान-2 के तहत विजयीपुर में 72 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, मंत्री ने किया वितरण

Updated:
विज्ञापन

पर्चा वितरण करते मंत्री सुनील कुमार शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के विजयीपुर प्रखंड में 72 भूमिहीन परिवारों को सरकार की ओर से जमीन का पट्टा मिला है. ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने खुद शिविर में पहुंचकर लाभुकों को पर्चे सौंपे. इस पहल से जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई.

विज्ञापन

Gopalganj News : अभियान-2 के तहत विजयीपुर प्रखंड में आयोजित शिविर में 72 भूमिहीन परिवारों के बीच जमीन का पर्चा वितरित किया गया. बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री सुनील कुमार ने शिविर में पहुंचकर लाभुक परिवारों को जमीन का पर्चा प्रदान किया. पर्चा मिलने के बाद लाभुकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. इस दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों के विकास और जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार दिलाने के लिए लगातार काम कर रही है.

विज्ञापन

शांति से ही होता है क्षेत्र का विकास

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि जहां शांति रहती है, वहीं विकास होता है. सरकार का प्रयास है कि समाज के सभी वर्गों तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचे और जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार मिले. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने जनप्रतिनिधियों और सरकार पर जो भरोसा जताया है, उसे कायम रखा जायेगा. विकास से जुड़े जो भी कार्य अधूरे रह गये हैं, उन्हें जल्द पूरा कराने का प्रयास किया जायेगा.

अच्छे जनप्रतिनिधि का चुनाव करने की अपील

मंत्री ने लोगों से आगामी चुनावों में अच्छे उम्मीदवार का चयन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि पंचायत, विधानसभा या अन्य किसी भी चुनाव में ऐसे उम्मीदवार को चुनें, जो जनता की बात सुने, उनकी आवाज को उचित मंच तक पहुंचाये और समस्याओं का समाधान कराने के साथ क्षेत्र के विकास के लिए काम करे. उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल चुनाव जीतने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कराना भी जरूरी है.

भूमिहीन परिवारों को आगे भी मिलेगा जमीन का लाभ

मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि भूमिहीन परिवारों को सरकार के नियमानुसार भूमि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी. सरकार की प्राथमिकता है कि पात्र भूमिहीन परिवारों को नियमों के तहत जमीन उपलब्ध करायी जाये, ताकि वे अपना आशियाना बना सकें और सुरक्षित तरीके से जीवन-यापन कर सकें.

पोखरा की भींडा पर बसे लोगों को खाली करनी होगी जमीन

मंत्री ने स्पष्ट किया कि पोखरा की भींडा यानी किनारे पर रह रहे लोगों को वहां से जमीन खाली करनी पड़ेगी. उन्होंने कहा कि सरकारी नियमों के अनुसार जलस्रोतों पर किसी भी परिवार को बसने के लिए जमीन उपलब्ध नहीं करायी जा सकती. ऐसे परिवारों के लिए नियमों के दायरे में वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रयास किया जायेगा.

शिविर में अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कार्यक्रम में हथुआ के डीसीएलआर, बीडीओ मनोज कुमार, सीओ राकेश कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नितेंद्र राय, भाजपा मंडल अध्यक्ष नागमणि कुशवाहा, अनुराग शुक्ला, मृत्युंजय श्रीवास्तव, संजय साह, शत्रुधन गुप्ता, राजीव तिवारी, मनैज मिश्रा, सत्येंद्र कुशवाहा, निरुपमा सिंह, संजय सिंह और मुरलीधर मिश्रा समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे.

पर्चा वितरण करते मंत्री सुनील कुमार शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
पर्चा वितरण करते मंत्री सुनील कुमार शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
पर्चा वितरण करते मंत्री सुनील कुमार शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network
पर्चा वितरण करते मंत्री सुनील कुमार शिविर में उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन