चार दिन बाद पटरी पर लौटी मीरगंज की सफाई व्यवस्था, मुहल्लों और नालियों में युद्ध स्तर पर चला अभियान
मीरगंज में सफाई कराती नगर परिषद की टीम | Prabhat Khabar Network
मीरगंज नगर परिषद में सफाईकर्मियों के काम पर लौटने के बाद शहर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया गया है, जिससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है.
चार दिनों से ठप पड़ी मीरगंज नगर परिषद की सफाई व्यवस्था शनिवार को फिर पटरी पर लौट आयी. सफाईकर्मियों के काम पर लौटते ही नगर परिषद ने शहर में युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू कर दिया. मुख्य सड़कों से लेकर मुहल्लों की गलियों और नालियों तक सफाईकर्मी सफाई में जुट गये.
मंगलवार को हुई नोकझोंक के बाद सफाईकर्मी काम से दूर हो गये थे. इसके कारण शहर के कई हिस्सों में कचरे का अंबार लगने लगा था. हालांकि इस दौरान मुख्य चौक-चौराहों की सफाई मशीनों के माध्यम से करायी जा रही थी. शनिवार को आपसी सहमति से विवाद समाप्त होने के बाद सफाईकर्मी ड्यूटी पर लौट आये.
इसके बाद नगर परिषद ने लंबित सफाई कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए विशेष अभियान चलाया. जगह-जगह जमा कचरा हटाया गया और नालियों की उड़ाही कर गंदगी बाहर निकाली गयी. सफाई व्यवस्था बहाल होने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है.
नगर परिषद का कहना है कि पूरे शहर में सफाई अभियान लगातार जारी रहेगा. ताकि सभी वार्डों में जल्द सामान्य व्यवस्था बहाल हो सके.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए