सात एकड़ में आधुनिक तकनीक से पपीता-केला की खेती, कृषि मंत्री ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

केला व पपीता की खेती का निरीक्षण करते कृषि मंत्री | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोपालगंज के युवा किसान मयंक दुबे की आधुनिक खेती का कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। उद्यानिकी फसलों से आय बढ़ाने पर दिया जोर।

विज्ञापन

Gopalganj News : जिले के कुचायकोट प्रखंड के हितपट्टी गांव में आधुनिक तकनीक से की जा रही पपीता और केला की व्यावसायिक खेती का कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को निरीक्षण किया. उन्होंने खेत में फसलों की स्थिति, खेती की तकनीक और किसानों के प्रयासों की जानकारी ली. युवा किसान की पहल की सराहना करते हुए मंत्री ने इसे अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया.

विज्ञापन

सिपाया गांव निवासी युवा किसान मयंक दुबे ने हितपट्टी निवासी भूपेंद्र सिंह से सात एकड़ जमीन लीज पर लेकर पपीता और केला की खेती शुरू की है. मंत्री ने कहा कि आधुनिक तकनीक और उद्यानिकी फसलों के जरिये किसान अपनी आमदनी बढ़ा सकते हैं. युवाओं को पारंपरिक खेती के साथ नकदी और उद्यानिकी फसलों की खेती की ओर भी कदम बढ़ाना चाहिए.

केला व पपीता की खेती का निरीक्षण करते कृषि मंत्री | Prabhat Khabar Network
केला व पपीता की खेती का निरीक्षण करते कृषि मंत्री | Prabhat Khabar Network

उन्होंने कहा कि किसानों की आय बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता है. किसान आर्थिक रूप से मजबूत होंगे तभी बिहार कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा.

मंत्री के दौरे के दौरान भाजपा और किसान मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे. इनमें नागवली तिवारी, हरिनारायण तिवारी, चंद्रेश सिंह, अनिरुद्ध तिवारी, रामप्रवेश कुशवाहा, सोमनाथ दुबे, विवेक सिंह, पंकज कुमार सिंह और राहुल कुमार सिंह शामिल थे. दौरे से क्षेत्र के किसानों और युवाओं में आधुनिक खेती को लेकर उत्साह बढ़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन