10 दिनों में पहल नहीं तो, 22 से रेल लाइन बाधित करने का निर्णय

Updated:
विज्ञापन
10 दिनों में पहल नहीं तो, 22 से रेल लाइन बाधित करने का निर्णय

मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर रैयत व रैविमो की बैठक

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज के महूलिया में रैयत विस्थापित मोर्चा की समीक्षा बैठक हुई. अध्यक्षता रैविमो नावाडीह शाखा अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा ने की. बैठक में मैक्लुस्कीगंज टू राजधर साइडिंग पिपरवार रेलवे लाइन निर्माण फेज-1 के लिए सीसीएल पिपरवार प्रबंधन द्वारा अधिगृहित भूमि के बदले नौकरी व उचित मुआवजा में हो रही विलंब सहित अन्य मांगों को लेकर विचार-विमर्श किया गया. रैविमो अध्यक्ष शिवनारायण लोहरा ने बताया कि रैयत, सीसीएल पिपरवार प्रबंधन के उदासीन रवैया से रैयत क्षुब्ध हैं. समीक्षा बैठक के पश्चात शिवनारायण लोहरा ने कहा कि 10 दिनों के अंदर मामले का निबटारा नहीं किया गया तो रैयतों के साथ रैविमो 22 जून से उक्त रेलवे लाइन फेज-1 पर कोयला ढुलाई सहित अन्य कार्य को अनिश्चितकालीन के लिए बाधित करेगा. बैठक में रमेश प्रसाद साहू, कृष्णा भोगता, ताहिर अंसारी, सुनील मुंडा, विनय टोप्पो, सुकरा गंझू, असरुद्दीन अंसारी, नसीमा खातून, जबीरण खातून, सहित खातून अन्य मौजूद थे.

मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर रैयत व रैविमो की बैठक

फोटो 2, बैठक में शामिल रैयत और रैयत विस्थापित मोर्चा के सदस्य.B

विज्ञापन
Rohit Kumar Maht

लेखक के बारे में

By Rohit Kumar Maht

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola