झारखंड SIR अभियान: आज है इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख

सांकेतिक तस्वीर (ai generated image)
झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत 29 जुलाई इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि है. निर्धारित समय तक फॉर्म जमा न करने पर ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं हो सकेगा. आयोग ने जल्द से जल्द फॉर्म जमा करने की अपील की है.
Jharkhand Voter List Revision : झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत 29 जुलाई को इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने का अंतिम दिन होगा. निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि जो मतदाता निर्धारित समय तक अपना भरा हुआ और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करेंगे, उनका नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल नहीं हो सकेगा. वर्ष 2026 की मतदाता सूची के अनुसार राज्य में कुल 2,64,63,236 मतदाता हैं. इनमें से 2,64,61,801 मतदाताओं तक इन्यूमरेशन फॉर्म पहुंचा दिये गये हैं. अब तक 2,63,76,457 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है. वहीं 2,20,20,994 मतदाताओं के भरे हुए और हस्ताक्षरित इन्यूमरेशन फॉर्म डिजिटाइज हो चुके हैं. इन्हीं मतदाताओं के नाम पांच अगस्त को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल किये जायेंगे.
43.55 लाख इन्यूमरेशन फॉर्म अब भी लंबित, 29 जुलाई तक जमा करने की अपील
निर्वाचन आयोग के अनुसार अब भी 43,55,463 इन्यूमरेशन फॉर्म वापस प्राप्त नहीं हुए हैं. इनमें 7,61,755 मृत मतदाता, 14,59,029 ऐसे मतदाता शामिल हैं जिनका पता नहीं चल सका या वे अनुपस्थित मिले. इसके अलावा 15,87,496 मतदाता स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 4,34,541 मतदाता अन्य स्थानों पर पहले से ही पंजीकृत पाये गये. वहीं 1,12,642 मतदाताओं ने इन्यूमरेशन फॉर्म पर हस्ताक्षर करने से इनकार किया है. राज्य के 31विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में इन्यूमरेशन फॉर्म के डिजिटाइजेशन का कार्य पूरा हो चुका है. शेष 50 विधानसभा क्षेत्रों में भी डिजिटाइजेशन का कार्य अंतिम चरण में है. आयोग ने अपील की है कि जिन लोगों ने हस्ताक्षरित फॉर्म जमा नहीं किया है, वो 29 जुलाई तक बीएलओ के पास जमा कर दें. जिससे उनका नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में शामिल हो सके.
ये भी पढ़ें...
शनिचरवा था मिसिर बेसरा का बॉडीगार्ड, संतोष पर 15 व चंदन लोहरा पर था 10 लाख रुपए का इनाम
झारखंड : मिसिर बेसरा के बॉडीगार्ड शनिचरवा समेत 18 उग्रवादियों ने किया सरेंडर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










