20 साल का सफर पूरा, यूसीमास एबेकस अपर बाजार सेंटर का नये परिसर में री-लांच
रांची के अपर बाजार में यूसीमास एबेकस सेंटर का नया परिसर शुरू हुआ। मेयर रोशनी खलखो ने उद्घाटन किया और मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।
रांची. यूसीमास एबेकस अपर बाजार सेंटर ने अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे होने के अवसर पर समारोह का आयोजन किया. इस दौरान सेंटर के नये परिसर को लिटिल एंजल्स नर्सरी स्कूल, ओसीसी कैंपस, अपर बाजार में री-लांच किया गया. इसका उद्घाटन मेयर रोशनी खलखो ने किया.
मेयर ने छात्रों का बढ़ाया उत्साह
मेयर रोशनी खलखो ने छात्रों से बातचीत कर उनका उत्साह बढ़ाया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की. सेंटर संचालकों ने बताया कि नये परिसर में छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करायी जायेंगी.
युवा अचीवर्स को किया गया सम्मानित
समारोह के दौरान युवा अचीवर्स के लिए विशेष सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया. इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में निवास जैन, वरदान शौर्य, वेदांत साई और अर्पित दुबे शामिल थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए