रांची टाटा हॉस्पिटल में ICU एयरवे मैनेजमेंट पर कार्यशाला, डॉक्टरों को मिला हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण
रांची कैंसर हॉस्पिटल में आइसीयू एयरवे मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित हुई, जिसमें विशेषज्ञों ने मरीज की सुरक्षा और सही इलाज के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए।
रांची. रांची कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर (टाटा हॉस्पिटल) में आइसीयू एयरवे मैनेजमेंट पर कार्यशाला आयोजित की गयी. इसमें देश-विदेश के चिकित्सकों ने भाग लिया. डॉ रचित सिन्हा के समन्वय में आयोजित कार्यशाला में विशेषज्ञों ने आइसीयू में मरीजों की देखभाल और एयरवे मैनेजमेंट से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की.
चिकित्सकों ने साझा किये अनुभव
कार्यशाला में डॉ नितिन राज, डॉ विकास, डॉ नसीम अख्तर, डॉ रेखा दास (कटक), डॉ गौतम शरण, डॉ अमितेश आनंद और डॉ सचेंद्र पाल ने अपने विचार रखे. इस दौरान चिकित्सकों को हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण भी दिया गया.
मरीज की सुरक्षा पर दिया जोर
विशेषज्ञों ने कहा कि मरीज की सुरक्षा के लिए समय पर बीमारी की पहचान, इलाज से पहले उचित योजना, सही उपकरण का चयन और टीमवर्क जरूरी है. उन्होंने आइसीयू में बेहतर प्रबंधन के लिए इन सभी पहलुओं के समन्वय को महत्वपूर्ण बताया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए