JPSC Student Protest: तेज बारिश में जेपीएससी के खिलाफ छात्रों में उबाल, रांची की सड़कों पर कर रहे प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

तेज बारिश के बीच रांची की सड़कों पर प्रदर्शन करते छात्र. फोटो: प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

JPSC Student Protest: रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी परीक्षा में कथित धांधली के विरोध में छात्र धरने पर बैठे हैं. हजारीबाग में प्रदर्शन पर रोक के बाद कई छात्र रांची पहुंचे. जेएलकेएम ने आंदोलन को समर्थन दिया. छात्रों ने कार्यप्रणाली में सुधार तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.

विज्ञापन

JPSC Student Protest LIVE: अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों का जोरदार प्रदर्शन

JPSC Student Protest LIVE: रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर जेपीएससी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने सड़क जाम कर सरकार के खिलाफ नाराजगी जतायी. छात्रों ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना होगा. प्रदर्शनकारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी.

JPSC Student Protest LIVE: छात्रों ने उठाए परीक्षा रेट लिस्ट और पारदर्शिता पर सवाल

JPSC Student Protest LIVE: JPSC और JSSC की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए छात्रों ने मांग की कि परीक्षा नोटिफिकेशन जारी करते समय रेट लिस्ट की जानकारी भी स्पष्ट की जाए. छात्रों ने कहा कि आयोगों को अभ्यर्थियों की समस्याएं सुननी चाहिए. उन्होंने व्यवस्था में सुधार और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग को लेकर विरोध जारी रखने की बात कही.

JPSC Student Protest LIVE: संविधान पाठ के बाद छात्रों ने गाया राष्ट्रगान

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. इसके बाद सभी छात्रों ने एकजुट होकर राष्ट्रगान गाया. प्रदर्शनकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और पारदर्शी व्यवस्था की मांग को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया. आंदोलन में बड़ी संख्या में छात्र शामिल रहे.

JPSC Student Protest LIVE: संविधान की प्रस्तावना पढ़कर छात्रों ने जताया विरोध

JPSC Student Protest LIVE: जेपीएससी के खिलाफ रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने अल्बर्ट एक्का चौक पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया. छात्रों ने इसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाने का प्रतीक बताया. प्रदर्शनकारियों ने मांगों के समाधान और पारदर्शी व्यवस्था की मांग करते हुए आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया.

JPSC Student Protest LIVE: बारिश में भी छात्रों का झंडा बुलंद, सरकार को दी सुधार नहीं होने तक आंदोलन की चेतावनी

JPSC Student Protest LIVE: रांची में झमाझम बारिश के बीच छात्रों ने सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया. आंदोलनकारियों ने सरकार को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि जब तक शिक्षा व्यवस्था और संबंधित मुद्दों में सुधार नहीं होगा, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा. मौसम भी छात्रों के हौसले को नहीं डिगा सका.

JPSC Student Protest LIVE: बारिश के बीच सड़कों पर उतरे छात्र, सीएम हेमंत सोरेन से मांगा इस्तीफा

JPSC Student Protest LIVE: तेज बारिश के बावजूद छात्र रांची की सड़कों पर उतर आए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस्तीफे की मांग की. छात्रों ने कहा कि अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए वे हर संघर्ष को तैयार हैं और आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola