फारबिसगंज में महावीरी झंडा शोभा यात्रा: दरभंगिया टोला में महंत और इमाम ने गले मिलकर दिया सौहार्द का संदेश, 8 अस्थायी थानों से रही निगरानी

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

फारबिसगंज में रविवार को भव्य महावीरी झंडा शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु और विभिन्न अखाड़े शामिल हुए. 'जय श्रीराम' के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा.

विज्ञापन

अररिया जिले के फारबिसगंज में रविवार को पारंपरिक उल्लास, अटूट आस्था और सामाजिक समरसता के बीच ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा निकाली गई. शहर के राजेंद्र चौक स्थित श्री श्री 1008 श्री सांवलिया कुंज महावीर ठाकुरबाड़ी के तत्वावधान में आयोजित इस विशाल शोभा यात्रा में शहरी और ग्रामीण इलाकों के 5 दर्जन से अधिक अखाड़ों के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए.

विज्ञापन

महंत पंडित अर्जुन दुबे एवं पंडित अंगद भूषण दुबे के संयुक्त नेतृत्व में ठाकुरबाड़ी से शुरू हुई यात्रा एलएन पथ, बड़ा शिवालय रोड, दरभंगिया टोला, पटेल चौक, सदर रोड, स्टेशन चौक, दीनदयाल चौक, पोस्ट ऑफिस चौक, एसके रोड और छुआपट्टी सहित शहर के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न हुई. पूरा शहर 'जय श्रीराम' और 'जय हनुमान' के गगनभेदी जयकारों से गुंजायमान रहा.

फोटो -: ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा का तस्वीर  फोटो -: शोभा यात्रा में शामिल संसद का अलग व विधायक व पूर्व विधायक ,नप मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद व  सहित अन्य का एक तस्वीर   फोटो -: शोभा यात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकिया का तस्वीर  फोटो -: शोभा यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था में लगे एसडीओ,एसडीपीओ व पुलिस पदधिकारीगण ,पुलिस जवान   फोटो -:  सुरक्षा व विधि व्यवस्था में लगे पुलिस पदाधिकारीगण व पुलिस बल   फोटो -: शोभा यात्रा के दौरान दरभंगिया टोला में एक दूसरे को माला पहनाते व गले मिलते महंत व मौलाना   फोटो -: शोभा यात्रा के दौरान घुड़सवार का तस्वीर   फोटो -:- श्रद्धालुओ के स्वार्थ लगे स्टॉल का तस्वीर   | Prabhat Khabar Network
शोभा यात्रा में शामिल संसद का अलग व विधायक व पूर्व विधायक ,नप मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद व  सहित अन्य

दरभंगिया टोला में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल

शोभा यात्रा के दौरान फारबिसगंज की ऐतिहासिक गंगा-जमुनी तहजीब का मनमोहक दृश्य सामने आया:

  • गले मिले महंत और इमाम: जब शोभा यात्रा दरभंगिया टोला पहुंची, तो सांवलिया कुंज के महंत अंगद भूषण दुबे और मरकज जामा मस्जिद के इमाम मौलाना मोतीउर्रहमान ने एक-दूसरे को माला पहनाई और गले मिलकर सामाजिक सौहार्द व भाईचारे का पैगाम दिया.
  • अल्पसंख्यक समाज ने किया स्वागत: इस मौके पर साकिर हुसैन, वाहिद अंसारी, ईरशाद सिद्दीकी, आफताब आलम, राजा आली, शाहबाज खान, नौशाद आलम और गालिब आजाद सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया.
फोटो -: ऐतिहासिक महावीरी झंडा शोभा यात्रा का तस्वीर  फोटो -: शोभा यात्रा में शामिल संसद का अलग व विधायक व पूर्व विधायक ,नप मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद व  सहित अन्य का एक तस्वीर   फोटो -: शोभा यात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकिया का तस्वीर  फोटो -: शोभा यात्रा के दौरान विधि व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था में लगे एसडीओ,एसडीपीओ व पुलिस पदधिकारीगण ,पुलिस जवान   फोटो -:  सुरक्षा व विधि व्यवस्था में लगे पुलिस पदाधिकारीगण व पुलिस बल   फोटो -: शोभा यात्रा के दौरान दरभंगिया टोला में एक दूसरे को माला पहनाते व गले मिलते महंत व मौलाना   फोटो -: शोभा यात्रा के दौरान घुड़सवार का तस्वीर   फोटो -:- श्रद्धालुओ के स्वार्थ लगे स्टॉल का तस्वीर   | Prabhat Khabar Network
शोभा यात्रा में शामिल संसद का अलग व विधायक व पूर्व विधायक ,नप मुख्य पार्षद,उप मुख्य पार्षद व  सहित अन्य

हैरतअंगेज करतब, झांकियां और दर्जनों घुड़सवार रहे आकर्षण

शोभा यात्रा में शामिल अखाड़ों के युवाओं और उस्तादों ने पारंपरिक युद्ध कला का शानदार प्रदर्शन किया:

  • पारंपरिक करतब: प्रमुख चौक-चौराहों पर रुक-रुक कर लाठी, तलवार, भाला और गदा संचालन के साहसिक करतब दिखाए गए, जिसे देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ उमड़ पड़ी.
  • जीवंत झांकियां: अखाड़ों द्वारा वीर बजरंगबली और अन्य पौराणिक प्रसंगों पर आधारित मनोहारी झांकियां निकाली गईं. दर्जनों सजे-धजे घुड़सवारों का दस्ता यात्रा की अगुवाई कर रहा था.
  • सेवा शिविर: जगह-जगह स्वयंसेवी संस्थाओं और समाजसेवियों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए शीतल पेयजल, शरबत, चना और फल वितरण के स्टॉल लगाए गए थे.

5 दर्जन से अधिक अखाड़ों का दिखा जुटान

यात्रा में अंजनी नंदन ठाकुरबाड़ी स्टेशन चौक, भागकोहलिया, मटियारी, भट्टाबाड़ी, रेलवे कॉलोनी, परवाहा, रामपुर, रमई, खवासपुर, खैरखां, रामपुर उत्तर, सैफगंज, बथनाहा, हरिपुर, सहबाजपुर, किरकिचिया, कटहारा, ढोलबज्जा, कॉलेज चौक, महावीर चौक, पोठिया, अमहारा, मझुआ, पलासी, मार्केटिंग यार्ड बजरंगबली मंदिर, कोठीहाट, कुबेर टोला, चकरदहा, मेला चौक दुर्गा मंदिर, हॉस्पिटल, फूलवरिया हाट, सुभाष चौक और गोढियारे सहित 60 से अधिक अखाड़े सम्मिलित हुए.

तमाम दलों के जनप्रतिनिधि और गणमान्य रहे मौजूद

शोभा यात्रा में दलीय सीमाओं से परे जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध नागरिकों ने हिस्सा लिया: अररिया सांसद प्रदीप सिंह, फारबिसगंज विधायक मनोज विश्वास, पूर्व विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी, नप मुख्य पार्षद वीणा देवी, उप मुख्य पार्षद नूतन भारती, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, रोहित यादव, राजन तिवारी, दिलीप मेहता, पूर्व मुख्य पार्षद अनूप जयसवाल, सचिदानंद मेहता, प्रो. गणेश ठाकुर, विमल सिंह, मनोज झा, अंजनी मिश्रा, प्रदीप देव, अविनाश कनोजिया अंशु, राजा दास, रजत रंजन उर्फ राजू साह, प्रकाश चौधरी, जदयू नेता रमेश सिंह, मूलचंद गोलछा, ननकी यादव, रामप्रकाश प्रसाद, अरुण यादव, राजद नेता इंजी. आयुष अग्रवाल, प्रो. क्रांति कुंवर, मंटू सिंह, पप्पू मंडल, ललित विश्वास, किशन शर्मा, प्रेम केसरी, आयुष कालू, अरविंद गोयल, आजाद शत्रु अग्रवाल और सुरेश केसरी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.

सुरक्षा का अभेद्य घेरा: 8 अस्थायी थाने और भारी पुलिस बल

शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद प्रबंध किए थे:

  • अस्थायी थाने व निगरानी: शोभा यात्रा के पूरे रूट पर 8 अस्थायी थाने स्थापित किए गए थे, साथ ही संवेदनशील प्वाइंट्स पर वीडियोग्राफी और ड्रोन से निगरानी रखी गई.
  • अधिकारियों की मुस्तैदी: एसडीओ अभय कुमार, सीनियर डिप्टी कलेक्टर चंद्रशेखर कुमार व अभिजीत कुमार, डीसीएलआर अजित कुमार, सीओ पंकज कुमार, एसडीपीओ पंकज कुमार, डीएसपी संतोष पोद्दार, डीएसपी सुनील कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार, अपर थानाध्यक्ष सत्येंद्र गुप्ता, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार और बीडीओ कर्मजीत राम सहित सभी थानों की पुलिस बल और सादे लिबास में दंडाधिकारी मुस्तैद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन