चलती ट्रेन से बैग चोरी कर भाग रहा था शातिर चोर, किऊल आरपीएफ ने 2.73 लाख के सामान के साथ दबोचा

विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत किऊल आरपीएफ ने चलती ट्रेन से हैंड बैग चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 73 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के तीन महंगे मोबाइल बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत 2.73 लाख रुपये बताई गई है. यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ की यह बड़ी कार्रवाई है.

विज्ञापन

लखीसराय : ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल में किऊल आरपीएफ ने चलती ट्रेन से यात्री का हैंड बैग चोरी कर भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 73 हजार रुपये नकद और करीब दो लाख रुपये के तीन महंगे मोबाइल बरामद किये गये हैं. बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2.73 लाख रुपये बतायी गयी है.

विज्ञापन

ट्रेन रुकने से पहले बैग लेकर उतरते दिखा आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार की अहले सुबह आरपीएफ पोस्ट किऊल के निरीक्षक प्रभारी प्रशांत कुमार अपनी टीम के साथ यात्री सामान की चोरी रोकने के लिए गाजीपुर साप्ताहिक एक्सप्रेस में किऊल से हथिदह तक एस्कॉर्ट ड्यूटी पर थे.

इसी दौरान हथिदह स्टेशन पर ट्रेन के रुकने से ठीक पहले एक व्यक्ति काले रंग का हैंड बैग लेकर चलती ट्रेन से उतरता दिखाई दिया. प्लेटफॉर्म पर यात्री सुरक्षा में तैनात आरपीएफ पोस्ट मोकामा के निरीक्षक प्रभारी रविंद्र प्रसाद यादव और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया.

तलाशी में मिले 73 हजार रुपये और तीन मोबाइल

पूछताछ में पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम अमित उर्फ मनीष कुमार, पिता मुकेश सिंह, ग्राम इंदुपुर, वार्ड नंबर-3, थाना बड़हिया, जिला लखीसराय बताया.

तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया हैंड बैग, 73 हजार रुपये नकद और तीन महंगे मोबाइल फोन बरामद किये गये. आरपीएफ के अनुसार बरामद सामान की कुल कीमत करीब 2.73 लाख रुपये है.

जांच के दौरान आरोपी के पास यात्रा का कोई वैध टिकट भी नहीं मिला. पूछताछ में उसने कथित तौर पर स्वीकार किया कि बैग उसने इसी ट्रेन में चोरी किया था.

आरोपी के खिलाफ हथिदह जीआरपी में कार्रवाई

आरपीएफ निरीक्षक प्रभारी किऊल के लिखित आवेदन पर आरोपी के खिलाफ राजकीय रेल पुलिस हथिदह में मामला दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है. आरपीएफ मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन