VIDEO : आईपीएस भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सिंह पहुंची ससुराल, नहीं खुला दरवाजा, वीडियो में देखिए फिर क्या हुआ?

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IPS Bhanu Pratap Singh : बिहार के चर्चित आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच पारिवारिक विवाद गहरा गया है. पूजा ने भरतपुर के थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें अपनी 6 साल की बेटी से मिलने और बात करने से रोका जा रहा है.

विज्ञापन

IPS Bhanu Pratap Singh : बिहार के खगड़िया एसपी और चर्चित आईपीएस अधिकारी भानु प्रताप सिंह और उनकी पत्नी पूजा के बीच चल रहा पारिवारिक विवाद अब राजस्थान के भरतपुर तक पहुंच गया है. पूजा ने मथुरा गेट थाने पहुंचकर पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की. उनका आरोप है कि उन्हें छह साल की बेटी से मिलने और बात करने से रोका जा रहा है. पूजा देर रात तक थाने में मौजूद रहीं और पति-बेटी के साथ सामान्य पारिवारिक जीवन की इच्छा जताई.

विज्ञापन

बेटी से 16 दिन से नहीं मिलने देने का आरोप

पूजा ने आरोप लगाया कि उनकी छह साल की बेटी को उनसे दूर किया जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि बेटी उनसे मिलने और बात करने के लिए रोती है, लेकिन उन्हें बच्ची से बात तक नहीं करने दी जा रही. पूजा के मुताबिक, वह करीब 16 दिनों से अपनी बेटी को देख नहीं पाई हैं.

ससुराल का गेट नहीं खुलने का लगाया आरोप

पूजा के अनुसार, वह भरतपुर की गीता कॉलोनी स्थित ससुराल पहुंचीं और करीब एक घंटे तक दरवाजा खुलवाने की कोशिश करती रहीं. उनका आरोप है कि घरवालों ने गेट नहीं खोला. पूजा ने मीडिया से बातचीत में ससुराल पक्ष पर परेशान करने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है. इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. वीडियो में देखिए जब पूजा ससुराल पहुंची तो क्या हुआ?

Also Read : पटना : थाना परिसर में हिरासत में युवक ने लगायी फांसी, थानाध्यक्ष समेत 3 सस्पेंड, जानिए क्या है पूरा मामला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन