रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा 2026: 20 फीट के वामन अवतार से सजेगा भव्य पंडाल

Updated:
विज्ञापन

रांची रेलवे स्टेशन का दुर्गा पूजा पंडाल (ai generated image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची रेलवे स्टेशन पर 2026 दुर्गा पूजा पंडाल में भगवान विष्णु के वामन अवतार की 20 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित की जाएगी. पाताल लोक का निर्माण और ओणम पर्व की झलकियां इसे खास बनाएंगी.

विज्ञापन

Ranchi Railway Station Durga Puja Pandal 2026: रांची रेलवे स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से इस वर्ष असुर राज महाबली बलि व वामन अवतार के प्रसंग पर आधारित पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. पंडाल में दिखाया जायेगा कि कैसे महाराज बलि ने तीन पग जमीन देने का वादा निभाया था. इसके फलस्वरूप उन्हें भगवान का आशीर्वाद मिला कि वर्ष में एक दिन उनकी याद में ओणम का त्योहार मनाया जायेगा. पंडाल में 20 फीट ऊंची वामन अवतार की प्रतिमा बनायी जा रही है. इसे इस तरह तैयार किया जा रहा है कि देखने पर लगेगा कि भगवान आसमान से महाराजा बलि के सिर पर अपना पैर रख रहे हैं. बलि की आठ फीट ऊंची प्रतिमा होगी. भगवान विष्णुसिर पर पैर रखते नजर आयेंगे.

विज्ञापन

इस बार खास... पाताल लोक का होगा निर्माण

पंडाल के अंदर पाताल लोक का निर्माण किया जायेगा. यह 10 फीट का होगा और कुएं के आकार में रहेगा. भक्त वहां से गुजरने के बाद ऐसा महसूस करेंगे, मानो भगवान का पैर पाताल लोक में जा रहा है. इसे शीशे के माध्यम से दिखाया जायेगा. पंडाल के चारों तरफ ओणम से संबंधित लोहे से बनी चार नावें लगायी जायेंगी. नाव के ऊपर 10-10 प्रतिमाएं रहेंगी. इनमें ओणम पर्वमनाते हुए लोग नजर आयेंगे.

ये भी पढ़ें- रांची में 2514 करोड़ की लागत से बनेगा 'रिम्स-2', 2800 बेड वाले अस्पताल के लिए इन्वायरमेंटल क्लियरेंस की तैयारी शुरू

छतरी के आकार का होगा मुख्य प्रवेश द्वार

पंडाल का मुख्य प्रवेश द्वार वामन अवतार की छतरी की तरह दिखेगा. 50 फीट ऊंचे पंडाल में मां दुर्गा को विराजमान किया जायेगा. पंडाल के बाहरी भाग में भगवान विष्णु के 10 अवतारों को लोहे की आकृतियों के माध्यम से दिखाया जायेगा. पंडाल के अंदर 20 फीट ऊंची मां की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी. मां की प्रतिमा केरल की तर्ज पर सजायी जायेगी. पंडाल के अंदरूनी हिस्से को पद्मनाभस्वामी मंदिर की तर्ज पर सजाया जायेगा.

हाथी भी होगा आकरण का केंद

पंडाल में हाथी की सूंड को भी दिखाया जायेगा. हाथी 10 फीट ऊंचा रहेगा. अध्यक्ष मुनचुन राय ने कहा कि पंडाल निर्माण में 50 लाख रुपये खर्च होंगे. उन्होंने बताया कि यहां पूजा वर्ष 1947 से होती आ रही है. पंडाल 21 अक्तूबर तक खुला रहेगा. 22 अक्तूबर को विसर्जन होगा.

ये भी पढ़ें- झारखंड की अफसरशाही पर भड़के विधायक जयराम महतो, बोले- 'DC-BDO भूल गए प्रोटोकॉल, अब चलेगा पेन उलगुलान'

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola