रात 2 बजे कोडरमा घाटी में भीषण हादसा, दो ट्रेलर भिड़े, चालक का शरीर दो हिस्सों में बंटा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा घाटी में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए. इस भीषण टक्कर में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई.

विज्ञापन

Horrific Road Accident: कोडरमा घाटी में रविवार की देर रात करीब दो बजे भीषण सड़क हादसा हुआ. मेघातरी कालीमंडा के समीप दो ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

विज्ञापन

रात करीब दो बजे हुआ हादसा

बताया जाता है कि घटना रविवार की रात करीब दो बजे की है. कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के समीप दोनों ट्रेलर आमने-सामने आ गए. इसके बाद दोनों वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

ये भी पढ़ें- रांची में 2514 करोड़ की लागत से बनेगा 'रिम्स-2', 2800 बेड वाले अस्पताल के लिए इन्वायरमेंटल क्लियरेंस की तैयारी शुरू

टक्कर में चालक की दर्दनाक मौत

हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर के कारण चालक का शरीर दो हिस्सों में अलग हो गया. वहीं, दोनों ट्रेलर का अगला हिस्सा भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी.

घाटी में पहले भी हो चुके हैं कई सड़क हादसे

कोडरमा घाटी में इससे पहले भी तेज रफ्तार और वाहनों की आमने-सामने टक्कर के कारण कई सड़क हादसे हो चुके हैं. रात के समय घाटी में भारी वाहनों की आवाजाही के बीच इस तरह की दुर्घटनाएं लोगों की चिंता बढ़ाती हैं. ताजा हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- झारखंड की अफसरशाही पर भड़के विधायक जयराम महतो, बोले- 'DC-BDO भूल गए प्रोटोकॉल, अब चलेगा पेन उलगुलान'

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola