मौत से जंग: 16 साल के लाइफगार्ड ने लहरों से छीन लाई 10 साल के बच्चे की जिंदगी, VIDEO वायरल
16 साल के लाइफगार्ड ने लहरों से छीन लाई 10 साल के बच्चे की जिंदगी ( स्रोत- सोशल मीडिया )
कैलिफोर्निया के सीब्राइट बीच पर एक 10 साल का बच्चा अचानक तेज लहरों में बहने लगा. 16 वर्षीय लाइफगार्ड ने बहादुरी दिखाते हुए बिना डरे बच्चे को बचाने के लिए छलांग लगा दी. यह मार्मिक घटना कैमरे में कैद हो गई.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें समुद्र की तेज और ऊंची लहरों में करीब 10 साल का एक बच्चा बहने लगा. देखते ही देखते बच्चा किनारे से दूर चला गया और बीच पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान वहां ड्यूटी पर तैनात 16 वर्षीय लाइफगार्ड राइडर बिना अपनी जान की परवाह किए समुद्र में कूद पड़ा. यह वीडियो अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सांता क्रूज के सीब्राइट बीच का बताया जा रहा है.
लहरों से लड़ता रहा किशोर, लेकिन बच्चे का हाथ नहीं छोड़ा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक समुद्र का बहाव बेहद तेज था. वीडियो में दिखाई देता है कि राइडर बार-बार लहरों के बीच डूबता और फिर ऊपर आता रहा, लेकिन उसने बच्चे का हाथ एक पल के लिए भी नहीं छोड़ा. हर आती लहर के साथ वह बच्चे को सुरक्षित किनारे तक लाने की कोशिश करता रहा. आखिरकार बीच पर मौजूद अन्य लोगों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया.
घटना का वीडियो रिकॉर्ड करने वाले वेंडर डसेन ने बताया कि समुद्र अचानक उग्र हो गया था. किसी को अंदाजा नहीं था कि हालात इतने खतरनाक हो जाएंगे. कुछ ही पलों में बच्चा लहरों की चपेट में आ गया. उन्होंने कहा कि 16 साल के राइडर ने जिस साहस का परिचय दिया, वह किसी हीरो से कम नहीं है.
View on Instagram
पहले भी बहादुरी की मिसाल बन चुके हैं लाइफगार्ड
समुद्री तटों पर लाइफगार्ड पहले भी कई बार अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जिंदगी बचा चुके हैं. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और भारत के कई समुद्री इलाकों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां तेज लहरों के बीच लाइफगार्ड ने समय रहते लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला. विशेषज्ञ लगातार चेतावनी देते हैं कि खराब मौसम और ऊंची लहरों के दौरान समुद्र में उतरने से बचना चाहिए।.सांता क्रूज की यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि सतर्कता और सही समय पर उठाया गया साहसी कदम किसी की भी जिंदगी बचा सकता है.
यह भी पढ़ें- PoK में प्रदर्शन के दौरान हिंसा, सुरक्षा बलों के साथ झड़प में 19 की मौत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए