Oil Crisis से घबराए ट्रंप, जेलेंस्की से कहा- रूस के डीजल ठिकानों पर बंद करें हमले

Updated:
विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फोटो ANI

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस की तेल रिफाइनरियों पर हमले रोकने का आग्रह किया है. अमेरिका में डीजल की रिकॉर्ड कीमतों के बीच यह बयान आया है.

विज्ञापन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से रूस की तेल रिफाइनरियों और डीजल बुनियादी ढांचों पर हमले तुरंत रोकने का आग्रह किया है. अमेरिका में डीजल की कीमतें 6 डॉलर प्रति गैलन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने और वैश्विक आपूर्ति ठप होने से पैदा हुए संकट के बीच ट्रंप ने यह बयान दिया.

विज्ञापन

अमेरिका में बढ़ता जा रहा राजनीतिक दबाव

नवंबर में होने वाले मध्यावधि चुनावों से ठीक पहले अमेरिका में ईंधन की किल्लत और महंगाई से ट्रंप प्रशासन की चिंता बढ़ गई है.

रूस के निर्यात पर रोक

यूक्रेन के लगातार हमलों के बाद रूस ने जुलाई में डीजल निर्यात पर बैन लगा दिया था, जिससे वैश्विक बाजार में आपूर्ति का संकट गहरा गया.

होर्मुज बंद होने से गहराया तेल संकट

होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान युद्ध के कारण तेल आपूर्ति बाधित होने से ईंधन संकट और अधिक गंभीर रूप ले चुका है.

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा, "जेलेंस्की को रूस के डीजल ईंधन केंद्रों को निशाना बनाना बंद करना होगा. हमने उनसे साफ कहा है कि युद्ध में अन्य चीजें भी निशाना बनाई जा सकती हैं, लेकिन डीजल ठिकानों को छोड़ दें क्योंकि इस संकट से पूरी दुनिया प्रभावित हो रही है."


ये भी पढ़ें: VIDEO: यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर के पास रूसी ड्रोन हमला, रेलवे स्टेशन को बनाया निशाना

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola