डूरंड कप के कारण अब जयपाल सिंह स्टेडियम में होगा आंदोलन

Updated:
विज्ञापन

परीक्षा में धांधली के विरोध में सत्याग्रह करते छात्र.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती में कथित धांधली के विरोध में छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन जारी है. छात्र सीबीआइ जांच की मांग कर रहे हैं. आज संविधान मार्च निकाला जाएगा.

विज्ञापन

रांची. जेपीएससी व जेएसएससी बहाली में हुई धांधली को लेकर छात्रों का सत्याग्रह आंदोलन मंगलवार को भी जारी रहा. छात्र दिन भर मोरहाबादी में डटे रहे. छात्रों ने धांधली की सीबीआइ जांच कराने की मांग की. वहीं मोरहाबादी में डूरंड कप के आयोजन व प्रशासनिक अनुमति नहीं मिलने को लेकर अब इस सत्याग्रह आंदोलन को जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप शिफ्ट कर दिया गया है. बुधवार से यह आंदोलन जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप से चलेगा. इसको लेकर यहां टेंट लगाया गया है. 

विज्ञापन

आज निकलेगा संविधान मार्च 

29 जुलाई को जयपाल सिंह स्टेडियम के समीप से संविधान मार्च निकाला जायेगा. दिन के तीन बजे मार्च स्टेडियम परिसर से निकलेगा. सभी छात्र मार्च करते हुए अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेंगे. यहां संविधान की प्रस्तावना का पाठ करते हुए राज्य सरकार से न्याय की मांग की जायेगी. छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले चार दिनों से छात्र सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं. इसके बाद भी राज्य सरकार के किसी अधिकारी व मंत्री ने इस मामले पर संज्ञान नहीं लिया है.

जेएलकेएम देगा छात्रों के आंदोलन को समर्थन

जेपीएससी और जेएसएससी में कथित धांधली के विरोध में जेएलकेएम केंद्रीय समिति की बैठक धनबाद के तोपचांची में हुई. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं डुमरी विधायक जयराम महतो ने कहा कि बुधवार को रांची में आयोजित छात्रों की संविधान पदयात्रा को जेएलकेएम समर्थन देगा. इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल होंगे. साथ ही आगामी मॉनसून सत्र के दौरान जेएलकेएम के बैनर तले बड़ा आंदोलन होगा.

ये भी पढ़ें: घटिया पनीर और एक्सपायर्ड ब्रेड मिली, रांची के बेकरी-रेस्टोरेंट में फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट की छापेमारी

ये भी पढ़ें: झारखंड में एएसडीडी वोटर लिस्ट पर कांग्रेस पहुंची चुनाव आयोग, 'लापता' मतदाताओं की संख्या पर उठाए सवाल



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola