ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, यूडी का मामला दर्ज
Published by : ROHIT KUMAR MAHT Updated At : 12 Jun 2026 6:32 PM
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लालपुर ग्रोटो के ठीक सामने रेलवे ट्रैक पोल संख्या 160/19 व 21 के निकट एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया गया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मैक्लुस्कीगंज.
थाना क्षेत्र के लालपुर ग्रोटो के ठीक सामने रेलवे ट्रैक पोल संख्या 160/19 व 21 के निकट एक व्यक्ति का शव शुक्रवार को बरामद किया गया. शव की पहचान हेसालौंग निवासी महेश प्रसाद साहू (65) के रूप में की गयी. मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी धनंजय बैठा ने कहा कि लगभग 30 फीट गड्ढे में शव होने की वजह से उसे निकालने में काफी परेशानी हुई. सूचना मिलने पर मृतक के दो पुत्र व अन्य परिजनों के साथ ग्रामीण दुर्घटनास्थल पर पहुंचे. बड़े बेटे सोनू ने बताया कि उनके पिता सुबह 5.30 बजे के आसपास घर से निकले थे. काफी देर तक वापस नहीं लौटे. इसी बीच उन्हें दुःखद हादसे की सूचना मिली. मृतक के सिर में चोट हैं, पैर कट गया है. कयास लगाया जा रहा है कि महेश प्रसाद साहू की मौत किसी मालवाहक ट्रेन की चपेट में आने से हुई है. बहरहाल परिजनों के आवेदन पर यूडी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. गौरतलब हो कि महेश प्रसाद साहू हेसालौंग शौण्डिक (सुंडी) समाज के अध्यक्ष सोनू कुमार के पिता थे. श्री साहू पेशे से सब्जी विक्रेता थे. उनके निधन की सूचना मिलने पर व्यवसायियों सहित क्षेत्र में शोक की लहर है. शौण्डिक समाज, मैक्लुस्कीगंज व आसपास के प्रबुद्धजनों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट किया है.फ़ोटो 1 – मृतक महेश प्रसाद साहू का फाइल फोटो.B
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










