मंत्री इरफान को आई ‘दीपक प्रकाश’ की याद! BJP सांसद की जमकर की तारीफ, संगठन को दी नसीहत

Updated:
विज्ञापन

मंत्री इरफान अंसारी बाएं और सांसद दीपक प्रकाश दाईं तरफ

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Irfan Ansari: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की जमकर तारीफ की है. साथ ही उन्होंने बाहरी उम्मीदवारों को लेकर भाजपा नेतृत्व पर निशाना साधा है. पढ़ें, झारखंड के मंत्री ने क्या कहा है?

विज्ञापन

Irfan Ansari, रांची: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर इन दिनों राज्य की सियासत गर्म है. कभी नेताओं के बयानबाजी के कारण तो कभी उनकी हरकतों की वजह से. अब इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ गया है. ये नेता कोई और नहीं बल्कि राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी हैं. उन्होंने बीजेपी के मौजूदा राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि वे दीपक प्रकाश का हृदय से सम्मान करते हैं और उन्हें एक सर्वमान्य, अनुभवी और संघर्षशील नेता मानते हैं. उन्होंने यहां तक कह दिया कि अगर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व उनके जैसे समर्पित नेता पर भरोसा जताता, तो उनकी जीत हर हाल में सुनिश्चित होती. स्वास्थ्य मंत्री के इस बयान के बाद राज्य के राजनीतिक गलियारों में तरह तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

विज्ञापन

दीपक प्रकाश के ऐतिहासिक योगदान को सराहा

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भाजपा के संगठन निर्माण में दीपक प्रकाश की भूमिका को ऐतिहासिक बताया. उन्होंने कहा कि झारखंड में भाजपा को खड़ा करने, संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने और पार्टी को मजबूत बनाने में दीपक प्रकाश ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया है. इसी का हवाला देते हुए उन्होंने भाजपा के वर्तमान नेताओं को नसीहत दी कि राजनीति केवल धनबल के सहारे नहीं चलती, बल्कि यह त्याग, संघर्ष और समर्पण से आगे बढ़ती है. उन्होंने कहा कि जो नेता कठिन परिस्थितियों में जिंदगी भर संगठन को संभालता रहा, सबसे पहले उसका सम्मान होना चाहिए और भाजपा को अपने ही नेताओं के योगदान की कद्र करना सीखना चाहिए.

Also Read: शिक्षा के क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम बना झारखंड का नंबर वन, मई 2026 की रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

बाहरी उद्योगपति उम्मीदवार के स्वागत पर जताया दुख

दीपक प्रकाश की तारीफ करने के साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने भाजपा द्वारा राज्यसभा या अन्य चुनावों में उतारे गए बाहरी उम्मीदवारों को लेकर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि आज जब वे कुछ भाजपा नेताओं को पूरे उत्साह और ढोल-नगाड़ों के साथ किसी बाहरी उद्योगपति उम्मीदवार का स्वागत करते हुए देखते हैं, तो उनका मन व्यथित हो जाता है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या वर्षों तक पार्टी के लिए खून-पसीना बहाने वाले स्थानीय नेताओं और जमीनी कार्यकर्ताओं के सम्मान को इस तरह आसानी से भुला दिया जाएगा?

स्थानीय नेतृत्व के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा: इरफान अंसारी

मंत्री इरफान अंसारी ने साफ किया कि भले ही वे कांग्रेस पार्टी में हैं और अपनी पार्टी के प्रति पूरी तरह वफादार हैं, लेकिन जहां भी झारखंड के स्वाभिमान और स्थानीय नेतृत्व के सम्मान की बात आएगी, वे पीछे नहीं हटेंगे. उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए कहा कि वे स्थानीय नेताओं के हक के लिए बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के हमेशा आवाज उठाते रहेंगे. इरफान अंसारी के मुताबिक, स्थानीय नेताओं का सम्मान बचाना राज्य के हित में है और वे हर उस मंच पर खड़े रहेंगे जहां झारखंड के मूल नेताओं की उपेक्षा की जाएगी.

Also Read: Lohardaga: पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस, ग्राम सभा के अधिकारों को मजबूत करने पर चर्चा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola