रॉबिन मिंज फेल, शरणदीप-उत्कर्ष के तूफान में उड़ी छोटानागपुर रॉयल्स
Published by : Mrinal kumar Pandey Updated At : 12 Jun 2026 8:10 PM
छोटानागपुर बनाम कोयलांचल सुपर किंग्स (फोटो-सोशल मीडिया)
झारखंड टी20 क्रिकेट लीग में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग ने छोटानागपुर रॉयल्स को 5 विकेट से हरा दिया. पहले गेंदबाजी करते हुए कोयलांचल ने रॉयल्स को 190 रन पर समेटा और फिर शरणदीप सिंह भाटिया (79) व उत्कर्ष सिंह (53) की शानदार पारियों की बदौलत 19.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया.
JHARKHAND T20 LEAGUE: झारखंड टी20 लीग का पांचवां मुकाबला छोटानागपुर रॉयल्स और कोयलांचल सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. जिसमें कोयलांचल सुपर किंग्स ने 5 गेंद शेष रहते हुए जीत हासिल कर ली है. हालांकि, कोयलांचल सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज रॉबिन मिंज खाता भी नहीं खोल पाए.
रांची के जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में कोयलांचल सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. बल्लेबाजी करने उतरी छोटानागपुर रॉयल्स को कप्तान विराट सिंह और विकेटकीपर मोहम्मद नाजिम सिद्दीकी ने तेज शुरुआत दिलाई. विराट ने 22 गेंदों में 36 रन बनाए, जबकि नाजिम ने 19 गेंदों पर 41 रन की विस्फोटक पारी खेली. मोहित कुमार ने 20 और हिमांशु द्विवेदी ने भी 20 रन का योगदान दिया.
चंदन कुमार मुखी की ताबड़तोड़ पारी
हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट गिरने से टीम बड़ी साझेदारी नहीं बना सकी. इसके बावजूद चंदन कुमार मुखी ने महज 18 गेंदों पर 49 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उनकी पारी में चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे. छोटानागपुर की पूरी टीम 19.4 ओवर में 190 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. कोयलांचल सुपर किंग्स के लिए उत्कर्ष सिंह ने 2, शुभ शर्मा ने 3, हर्ष राज ने 2 और अमित कुमार ने 2 विकेट चटकाए.
शरणदीप-उत्कर्ष की साझेदारी ने पलटा मैच
191 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोयलांचल सुपर किंग्स को कप्तान उत्कर्ष सिंह और शरणदीप सिंह भाटिया ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 122 रन जोड़कर मैच पर अपनी टीम की पकड़ मजबूत कर दी. उत्कर्ष सिंह ने 32 गेंदों में 53 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जबकि शरणदीप सिंह भाटिया ने 50 गेंदों पर 79 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और दो छक्के जड़े. मध्यक्रम में थोड़े विकेट गिरने के बावजूद शुभ शर्मा ने 15 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर टीम को 19.1 ओवर में 192/5 तक पहुंचा दिया.
सुप्रियो का पंजा बेकार
छोटानागपुर रॉयल्स के लिए सुप्रियो चक्रवर्ती ने शानदार गेंदबाजी 5 विकेट चटकाए. सुप्रियो ने 29 देकर 5 विकेट चटकाए. सुप्रियो के अलवा बाकी कोई गेंदबाज विकेट नहीं ले सका.
यह भी पढ़ें: IND vs AFG 1st ODI: कब, कहां और कितने बजे देखें मुकाबला? जानिए लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










