IND vs AFG T20 2026: भारत-अफगानिस्तान T20 मैच मोबाइल और TV पर कैसे देखें LIVE

Updated:
विज्ञापन

श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

IND vs AFG T20 2026: भारत-अफगानिस्तान T20 सीरीज 13 सितंबर से शुरू. जानें कहां देखें टीवी और मोबाइल पर लाइव मैच, Sony Sports और FanCode पर अपडेट.

विज्ञापन

IND vs AFG T20 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होने जा रहा है और टीम इंडिया इसके लिए पूरी तरह कमर कस चुकी है. ध्यान देने वाली बात यह है कि इस बार मैचों का सीधा प्रसारण आपके नियमित टीवी चैनलों पर नहीं होगा, इसलिए फैंस के लिए सही ब्रॉडकास्टिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी रखना बेहद जरूरी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Harmanpreet Kaur viral Catch video: हरमनप्रीत कौर ने हवा में पीछे उछलकर पकड़ा गजब का कैच, जानें वायरल वीडियो का सच

मैच शेड्यूल और वेन्यू

  • पहला टी20: 13 सितंबर 2026
  • दूसरा टी20: 15 सितंबर 2026
  • तीसरा टी20: 17 सितंबर 2026
  • वेन्यू: अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली

जानकारी के लिए बता दें कि इस सीरीज की आधिकारिक मेजबानी अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पास है.

टीवी पर कहां देखें लाइव?

टीवी पर मैच देखने के लिए आपको सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर जाना होगा. यहां आप अपनी पसंदीदा भाषा में लाइव कमेंट्री के साथ मुकाबले का आनंद ले सकते हैं.

मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर लाइव स्ट्रीमिंग

मोबाइल फोन या स्मार्ट टीवी पर मैच देखने के लिए फैनकोड ऐप का इस्तेमाल करना होगा. ध्यान रखें कि सोनी के अपने ओटीटी ऐप SonyLIV पर इस सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध नहीं होगी.

स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर नहीं आएंगे मैच

भारतीय सरजमीं पर होने वाले ज्यादातर मैचों के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार के पास होते हैं. लेकिन सीरीज की मेजबानी अफगानिस्तान बोर्ड के पास होने के कारण इस बार ये मुकाबले स्टार स्पोर्ट्स और Disney+ Hotstar पर प्रसारित नहीं किए जाएंगे. गलत प्लेटफॉर्म पर जाने से बचने के लिए फैनकोड और सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क का ही रुख करें.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और यश ठाकुर.

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma Non-Committal T-Shirt,: रोहित शर्मा की ‘Non-Committal?’ टी-शर्ट वायरल, अजीत अगरकर के पुराने बयान से जुड़ा कनेक्शन

टी20 सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम:

इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, नूर रहमान, मोहम्मद नबी, रशीद खान, नांग्याल खरोटी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, अब्दुल्ला अहमदजई.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola