Rohit Sharma Non-Committal T-Shirt,: रोहित शर्मा की ‘Non-Committal?’ टी-शर्ट वायरल, अजीत अगरकर के पुराने बयान से जुड़ा कनेक्शन

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा टी-शर्ट (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rohit Sharma Non-Committal T-Shirt: रोहित शर्मा की 'Non-Committal?' टी-शर्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस इसे अजीत अगरकर के पुराने बयान से जोड़ रहे हैं. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

Rohit Sharma Non-Committal T-Shirt: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें वह एक खास टी-शर्ट पहने नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर क्रिकेट गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है.

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों अपने नए टीवी शो ‘फैमिली फुल हाउस’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी दौरान सेट से उनका एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में रोहित सफेद रंग की टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं. उनकी इस टी-शर्ट पर अंग्रेजी में ‘Non-Committal?’ लिखा हुआ है. इसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर कयासों का दौर शुरू हो गया है.

ये भी पढ़ें: Jemimah Rodrigues injury: जेमिमा रोड्रिग्स Asian Games 2026 से बाहर, प्रतिका रावल को मिली टीम इंडिया में जगह

अजीत अगरकर के बयान से क्यों हो रही है तुलना?

फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स इस टी-शर्ट के लिखे शब्दों को सीधे तौर पर मुख्य चयनकर्ता (Chief Selector) अजीत अगरकर के एक पुराने बयान से जोड़ रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल अक्टूबर में अजीत अगरकर ने रोहित शर्मा और विराट कोहली के वनडे वर्ल्ड कप 2027 खेलने को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि ये दोनों सीनियर खिलाड़ी भविष्य को लेकर अभी ‘नॉन-कमिटल' (Non-committal) यानी कि स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहने वाले) हैं.

ये भी पढ़ें: Nitish Kumar Reddy Fitness Update: नीतीश कुमार रेड्डी ने पास किया फिटनेस टेस्ट, अफगानिस्तान सीरीज में वापसी तय

फैंस ले रहे हैं चुटकी

रोहित शर्मा के इस अंदाज को देखकर फैंस सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि यह चयनकर्ता पर एक मजेदार तंज (Dig) हो सकता है. हालांकि, रोहित शर्मा या उनकी टीम की तरफ से इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि यह टी-शर्ट किसी को खास उद्देश्य के लिए तो नहीं पहनी गई थी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola