Tilak Verma: तिलक वर्मा को कौन सा फॉर्मेट है सबसे ज्यादा पसंद? जवाब सुनकर चौंक जाएंगे

Updated:
विज्ञापन

तिलक वर्मा फोटो—एक्स

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद, तिलक वर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए तैयार हैं. इस बीच, उन्होंने अपने सबसे पसंदीदा क्रिकेट फॉर्मेट के बारे में एक चौंकाने वाला खुलासा किया है.

विज्ञापन

Tilak Varma: तिलक वर्मा इन दिनों क्रिकेट के अलग-अलग फॉर्मेट और भूमिकाओं में खुद को साबित कर रहे हैं. कभी बल्ले से बड़ी पारियां खेल रहे हैं तो कभी कप्तान के तौर पर टीम की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. दलीप ट्रॉफी 2026 में शानदार फॉर्म में चल रहे तिलक अब अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज की तैयारी में जुटने वाले हैं. हालांकि, फॉर्मेट बदलने से पहले उन्होंने अपने पसंदीदा फॉर्मेट को लेकर ऐसी बात कही है, जो शायद कई फैंस के लिए हैरान करने वाली होगी.

विज्ञापन

दलीप ट्रॉफी में बल्ले से मचा रहे धमाल

दलीप ट्रॉफी 2026 में तिलक वर्मा का बल्ला लगातार रन उगल रहा है. उन्होंने अब तक अपनी तीन पारियों में 116, 51 और 99 रन बनाए हैं. साउथ जोन के लिए उनका यह प्रदर्शन टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम रहा. रेड-बॉल क्रिकेट में शानदार फॉर्म के बीच अब तिलक को जल्द ही सफेद गेंद वाले क्रिकेट में लौटना होगा. अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज में उनके प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी.

‘दो दिन की प्रैक्टिस मेरे लिए काफी है’

Tilak Verma
Tilak Verma

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले तिलक ने माना कि रेड-बॉल से व्हाइट-बॉल क्रिकेट में जाना आसान नहीं होता. हालांकि, वह इस बदलाव को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं.

तिलक के मुताबिक, घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वह पहले भी फॉर्मेट बदलते रहे हैं. इसलिए उनका मानना है कि दो दिन की प्रैक्टिस उनके लिए पर्याप्त होगी. उन्होंने यह भी कहा कि फिलहाल उनका सबसे बड़ा लक्ष्य अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज जीतना है.

टी20 स्टार को सबसे ज्यादा पसंद है रेड बॉल क्रिकेट

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिलक वर्मा की पहचान मुख्य रूप से टी20 बल्लेबाज के तौर पर बनी है. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि वह किस फॉर्मेट को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, तो उनका जवाब काफी दिलचस्प था.

तिलक ने बताया कि उन्होंने पेशेवर क्रिकेट की शुरुआत रेड-बॉल क्रिकेट से की थी. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने व्हाइट-बॉल क्रिकेट काफी खेला है और उसमें भी वह सहज महसूस करते हैं. इसके बावजूद उनकी पहली पसंद आज भी रेड-बॉल क्रिकेट ही है. उन्होंने कहा, 'रेड बॉल हमेशा मेरा पसंदीदा खेल रहा है, इसलिए यह मेरा A गेम है.'

ये भी पढ़ें: Imran Tahir: 47 की उम्र में भी नहीं थमा ताहिर का जलवा, CPL में 5 विकेट लेकर खुद का रिकॉर्ड तोड़ा

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी दमदार रिकॉर्ड

23 साल के तिलक वर्मा का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में रिकॉर्ड भी उनके इस बयान को मजबूती देता है. उन्होंने अब तक 24 फर्स्ट क्लास मैचों में 1,729 रन बनाए हैं. उनका बल्लेबाजी औसत 55.77 है. उनके नाम 8 शतक और 6 अर्धशतक दर्ज हैं. यानी टी20 क्रिकेट में अपनी पहचान बनाने के बावजूद तिलक की बल्लेबाजी की मजबूत नींव लंबे फॉर्मेट में ही तैयार हुई है.

कप्तानी में भी लगातार सीख रहे हैं तिलक

बल्लेबाजी के साथ तिलक वर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारियां भी मिल रही हैं. वह साउथ जोन के अलावा इंडिया ए की कप्तानी भी कर चुके हैं. उनका मानना है कि युवा और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से भरी टीम की अगुआई करना उनके लिए लगातार सीखने वाला अनुभव है. तिलक के मुताबिक, जब टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ जीतने की भूख हो तो कप्तान के लिए चीजें आसान हो जाती हैं. वह अभी कप्तान के तौर पर सीख रहे हैं और इस जिम्मेदारी का आनंद ले रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Richest Cricket League: आखिर कौन है दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग? कितने नंबर पर है IPL, देखें टॉप-10 की लिस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola