Team India में शुरू हुआ बदलाव का दौर, सितंबर में इन खिलाड़ियों पर टिकी रहेंगी सबकी नजरें

Updated:
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया एक नए दौर में प्रवेश कर रही है. सितंबर में अफगानिस्तान, जापान और एशियन गेम्स में युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी. जानें कौन अगले T20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की करेगा.

विज्ञापन

Indian Cricket Team: T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया अब एक नए दौर की तरफ बढ़ रही है. सितंबर का महीना इस बदलाव के लिए बेहद अहम है. अफगानिस्तान के खिलाफ 13 सितंबर से शुरू होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज से लेकर 22 सितंबर को जापान के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाबले और फिर एशियन गेम्स तक भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों पर नजर रहेगी. असली सवाल यह है कि कौन खिलाड़ी अगले T20 वर्ल्ड कप में अपनी जगह पक्की करेगा?

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी पर सबसे ज्यादा नजर

अफगानिस्तान सीरीज के लिए श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाया गया है. टीम में अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन, ईशान किशन, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे बड़े नाम शामिल हैं.

इनमें सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी की है. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद अब वह घरेलू मैदान पर पहली बार अंतरराष्ट्रीय T20 खेलने उतरेंगे. उनके सामने सिर्फ रन बनाने की चुनौती नहीं होगी, बल्कि यह साबित करने का मौका होगा कि वह भारतीय T20 टीम के भविष्य का हिस्सा बनने के लिए तैयार हैं.

ईशान-संजू में किसे मिलेगा मौका?

विकेटकीपर की रेस भी दिलचस्प है. भारत के पास ईशान किशन और संजू सैमसन जैसे दो विकल्प हैं. दोनों बल्लेबाजी में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं और टीम मैनेजमेंट के फैसले पर सबकी नजर होगी. ओपनिंग में भी वैभव, संजू और अभिषेक शर्मा के बीच मुकाबला देखने को मिल सकता है. सितंबर की शुरुआत से ही यह साफ होने लगेगा कि टीम मैनेजमेंट अगले T20 चक्र में किस संयोजन को आगे बढ़ाना चाहता है.

ये भी पढ़ें: क्यों वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे नहीं खेल पाएंगे श्रेयस अय्यर? जानिए वजह

श्रेयस अय्यर की कप्तानी भी चर्चा में

श्रेयस अय्यर के लिए भी यह सीरीज अहम है. कप्तान के तौर पर उनके सामने युवा खिलाड़ियों को संभालने और टीम को सही संयोजन देने की चुनौती होगी. उनके प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी, क्योंकि आने वाले समय में भारत को कई महत्वपूर्ण सीरीज खेलनी हैं. वहीं जसप्रीत बुमराह की उपलब्धता फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर है. ऐसे में टीम मैनेजमेंट उनके वर्कलोड को लेकर भी सावधानी बरतेगा.

जापान के खिलाफ मैच क्यों है खास?

22 सितंबर को भारत पहली बार जापान के खिलाफ पुरुष T20I खेलेगा. यह मुकाबला एशियन गेम्स से ठीक पहले होगा और भारतीय टीम के लिए युवा खिलाड़ियों को परखने का एक और मौका बन सकता है. एशियन गेम्स में भारत सीधे क्वार्टर फाइनल से अभियान शुरू करेगा. ऐसे में जापान के खिलाफ मुकाबला खिलाड़ियों और टीम मैनेजमेंट के लिए तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा.

2028 वर्ल्ड कप के लिए तैयारी सितंबर से

दिलचस्प बात यह है कि सितंबर के बाद भारत का कार्यक्रम भी काफी व्यस्त है. 27 सितंबर से वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीजन शुरू होगा. इसके बाद श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी सीरीज हैं. ऐसे में चयनकर्ताओं के पास खिलाड़ियों को परखने के लिए पर्याप्त मौके हैं. सितंबर से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI ने होटल विवाद पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola