Duleep Trophy Final: वैभव सूर्यवंशी ने दूसरी पारी से पहले दे दिया शतक का हिंट? पोस्ट सामने आते ही मची खलबली

Updated:
विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी फाइनल की पहली पारी में 44 रन बनाए. उनकी एक इंस्टाग्राम स्टोरी ने फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं. अब सभी की नजरें दूसरी पारी पर हैं.

विज्ञापन

Vaibhav Sooryavanshi Instagram Story: दलीप ट्रॉफी फाइनल में वैभव सूर्यवंशी पहली पारी में भले ही 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हों, लेकिन 15 साल के इस युवा बल्लेबाज की दूसरी पारी को लेकर अभी से चर्चा शुरू हो गई है. वैभव की सोशल मीडिया पोस्ट ने फैंस की उम्मीदें और बढ़ा दी हैं. उनकी पोस्ट को देखकर फैंस दूसरी पारी में बड़ी पारी की उम्मीद कर रहे हैं.

विज्ञापन

वैभव की इंस्टा स्टोरी ने बढ़ाया सस्पेंस

Image

ईस्ट जोन के लिए खेल रहे वैभव सूर्यवंशी ने साउथ जोन के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ 37 गेंदों पर 44 रन बनाए थे. उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मौजूद फैंस का खूब मनोरंजन किया. अब साउथ जोन की पहली पारी 336 रन पर खत्म होने के बाद ईस्ट जोन के पास दूसरी पारी में बल्लेबाजी का मौका है. इसी बीच वैभव की इंस्टा स्टोरी सामने आई, जिसने फैंस को उनके अगले बड़े धमाके की उम्मीद दे दी है.

हालांकि, वैभव ने सीधे तौर पर यह नहीं कहा है कि वह दूसरी पारी में शतक लगाएंगे. लेकिन उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी को फैंस इसी अंदाज में देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा है कि क्या इस बार 15 साल का यह स्टार अपनी पारी को शतक में बदल पाएगा?

ये भी पढ़ें: VIDEO: 3 दिन से ईशान किशन का इतंजार कर रहा था नेपाली फैन, फिर बिहारी बाबू ने ऐसे जीता दिल

ईस्ट जोन के पास 372 रन की बढ़त

फाइनल में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली, जबकि कुमार कुशाग्र ने 101 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए. वैभव ने भी 44 रन का तेजतर्रार योगदान दिया.

इसके जवाब में साउथ जोन की टीम 336 रन पर ऑलआउट हो गई. तिलक वर्मा 99 रन बनाकर आउट हुए और अपनी सेंचुरी से सिर्फ एक रन दूर रह गए. इस तरह ईस्ट जोन को पहली पारी में 372 रन की बड़ी बढ़त मिली. अब मैच में ईस्ट जोन की स्थिति बेहद मजबूत है और दूसरी पारी में वैभव के बल्ले पर भी सभी की नजरें रहेंगी.

बड़े मैचों में बड़ी पारी के लिए जाने जाते हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी के लिए बड़े मुकाबलों में रन बनाना कोई नई बात नहीं है. अंडर-19 विश्व कप से लेकर आईपीएल और घरेलू क्रिकेट तक वह कई अहम मुकाबलों में अपनी बल्लेबाजी का दम दिखा चुके हैं. उनके मुकाबलों की कुछ खास पारियां...

  • अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल: 68 रन
  • अंडर-19 विश्व कप फाइनल: 175 रन
  • आईपीएल एलिमिनेटर: 97 रन
  • आईपीएल क्वालिफायर: 96 रन
  • ट्राई-सीरीज फाइनल: 94 रन
  • दलीप ट्रॉफी सेमीफाइनल: 92 और 40 रन
  • दलीप ट्रॉफी फाइनल, पहली पारी: 44 रन

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI ने होटल विवाद पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola