VIDEO: 3 दिन से ईशान किशन का इतंजार कर रहा था नेपाली फैन, फिर बिहारी बाबू ने ऐसे जीता दिल

Updated:
विज्ञापन

ईशान किशन ने नेपाली फैन को दिया ऑटोग्राफ (फोटो- सोशल मीडिया/ स्क्रीनशॉट)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

एक नेपाली फैन 3 दिन से ईशान किशन का इंतजार कर रहा था. चेपॉक में आखिरकार ईशान ने उस फैन को अपनी खास टी-शर्ट पर ऑटोग्राफ देकर खुश कर दिया. यह पल सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Ishan Kishan Fan Moment: दलीप ट्रॉफी के फाइनल में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान किशन बल्ले से धमाल मचाने के बाद फैंस के साथ अपने अंदाज से भी दिल जीत रहे हैं. मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद चेपॉक में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एक नेपाली फैन ने ईशान किशन के लिए अपनी दीवानगी जाहिर की. जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

'ईशान भैया... 3 दिन से वेट कर रहा हूं'

बीसीसीआई की ओर से शेयर किए गए एक वीडियो में नेपाली फैन हाथ में एक टी-शर्ट लिए नजर आ रहा है. इस टी-शर्ट पर लिखा है, 'ईशान भैया... आई लव यू फ्रॉम नेपाल. 3 दिन से आपका वेट कर रहा हूं.' फैन की यह खास फरमाइश देखकर ईशान किशन ने उसी टी-शर्ट पर अपना ऑटोग्राफ दे दिया.

जैसे ही ईशान ने टी-शर्ट पर साइन किया, फैन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. वह काफी उत्साहित नजर आया. तीन दिनों से अपने पसंदीदा क्रिकेटर का इंतजार कर रहे इस फैन के लिए आखिरकार वह पल आ ही गया, जिसका उसे बेसब्री से इंतजार था.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy Final Day 4 Live: चौथे दिन का खेल शुरू, साउथ जोन को संकट से निकाल पाएंगे तिलक वर्मा?

ईशान और तिलक ने फैंस को दिए ऑटोग्राफ

तीसरे दिन का खेल खत्म होने के बाद ईस्ट जोन के कप्तान ईशान किशन और साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने चेपॉक में मौजूद फैंस को ऑटोग्राफ दिए. इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने फैंस के साथ समय बिताया और उनका उत्साह भी बढ़ाया. हालांकि, इस दौरान ईशान किशन और नेपाली फैन का यह खास मोमेंट सबसे ज्यादा चर्चा में रहा. फैन का तीन दिन तक इंतजार करना और फिर उसी टी-शर्ट पर ईशान से ऑटोग्राफ मिलना इस पूरे वीडियो को खास बना देता है.

ईस्ट जोन ने बनाए 708 रन

इससे पहले फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में 708 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम के लिए कप्तान ईशान किशन ने 270 रन की शानदार पारी खेली. उनके अलावा कुमार कुशाग्र ने 101, शिखर मोहन ने 85 और अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 रन बनाए. वैभव सूर्यवंशी ने 44, अनुकूल रॉय ने 45, कुनैन कुरेशी ने 40 और मोहम्मद शमी ने 28 रन का योगदान दिया. साउथ जोन की ओर से त्रिपुराणा विजय सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए.

तीसरे दिन साउथ जोन की पारी

ईस्ट जोन के 708 रन के जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ जोन ने छह विकेट पर 242 रन बना लिए थे. कप्तान तिलक वर्मा 56 रन बनाकर नाबाद थे. देवदत्त पडिक्कल ने 62 और नारायण जगदीशन ने 32 रन बनाए. वहीं स्मरण रविचंद्रन ने 23 और श्रेयस गोपाल ने 26 रन का योगदान दिया.

ये भी पढ़ें: Asian Games 2026: टीम इंडिया को नहीं मिलेगा VIP ट्रीटमेंट, BCCI ने होटल विवाद पर तोड़ी चुप्पी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola