200 पौधे लगाये व 1000 सीड बॉल्स का किया वितरण

Published by : ROHIT KUMAR MAHT Updated At : 12 Jun 2026 6:27 PM

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रेलवे निर्माण कंपनी केइसी इंटरनेशनल लिमिटेड ने पौधरोपण किया.

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज.

मैक्लुस्कीगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में रेलवे निर्माण कंपनी केइसी इंटरनेशनल लिमिटेड ने पौधरोपण किया. चिकित्सा प्रभारी डॉ ईशानी सिंह, मुख्य इएचएस अधिकारी साकेत सिंह व प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र साहू ने संयुक्त रूप से पौधे लगाकर सीड बॉल्स का वितरण किया. प्रोजेक्ट मैनेजर सुरेंद्र साहू ने बताया कि मुख्य इएचएस अधिकारी साकेत सिंह के नेतृत्व में अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैक्लुस्कीगंज, खलारी प्रखंड कार्यालय, डीएसपी कार्यालय, खलारी थाना, डकरा के विद्यालय, शिव मंदिर चूरी व अन्य जगहों पर लगभग 200 फलदार पौधे लगाये गये. इस दौरान 1000 सीड बॉल्स वितरण करते हुए प्रमुख सड़कों के किनारे छिड़काव किया गया. अधिकारियों ने कहा कि केइसी इंटरनेशनल लिमिटेड जी-903 टोरी – पतरातू रेलवे थर्ड लाइन प्रोजेक्ट का यह पहल पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक सराहनीय कदम है. अभियान में अंकेत सिंह, राकेश दास व अन्य केइसी कर्मियों ने सहयोग किया.

फ़ोटो 3- पीएचसी में पौधरोपण करते केइसी कर्मियों के साथ चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ईशानी सिंह.B

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola