झारखंड के पाकुड़ से विस्फोटकों का जखीरा बरामद, दो गिरफ्तार

पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ से विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़-साहिबगंज जिले के सीमाई क्षेत्र फतेहपुर में छापेमारी कर मंगलवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी […]
पाकुड़ : झारखंड के पाकुड़ से विस्फोटकों का जखीरा बरामद हुआ है. बताया जा रहा है कि स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पाकुड़-साहिबगंज जिले के सीमाई क्षेत्र फतेहपुर में छापेमारी कर मंगलवार को भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि पाकुड़ एवं साहिबगंज सीमा क्षेत्र के फतेहपुर में भारी मात्रा में विस्फोटकों का जखीरा रखा गया है. उन्होंने डीएसपी मुख्यालय आशीष महली के नेतृत्व में टीम गठित कर उक्त स्थान में छापेमारी करने का निर्देश दिया.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें विस्फोटकों को अब्दुल कादिर के खदान में पहुंचाना था. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर 150 डेटोनेटर, 225 जिलेटिन एवं एक बोरा अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया। गिरफ्तार किये गये व्यक्तियों की पहचान साहिबगंज जिले के चवलिया गांव के दुखन रजक एवं पुराना पलाशबोना गांव के सफीकुल कादिर के रूप में की गयी.
दोनों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




