तेज रफ्तार वाहन ने मासूम को मारी टक्कर, समय पर नहीं पहुंची 108 एम्बुलेंस, बच्ची की हुई मौत

Updated:
विज्ञापन

Jamtara News: गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर तेज रफ्तार गाड़ी ने सड़क पार कर रही 10 वर्षीय बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी. समय पर 108 एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाए. घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया.

विज्ञापन

जामताड़ा से निकेश कुमार की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

गोविंदपुर-साहिबगंज मुख्य सड़क पर रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. सड़क पार कर रही एक 10 वर्षीय बच्ची को अज्ञात चारपहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना रविवार सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है. 

घायल बच्ची की पहचान 

मिली जानकारी के अनुसार प्रखंड क्षेत्र के कोरीडीह वन गांव निवासी सफाउल अंसारी की 10 वर्षीय पुत्री साजदा खातून सड़क पार कर रही थी. इसी दौरान जामताड़ा से गिरिडीह की ओर जा रही तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उसे ठोकर मार दी। टक्कर लगते ही बच्ची सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया.

अस्पताल में प्राथमिक उपचार, धनबाद रेफर 

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से घायल बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है. मिली जानरी के अनुसार, धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई है

एम्बुलेंस नहीं मिलने पर फूटा गुस्सा 

इधर, घायल बच्ची को समय पर 108 एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं होने से परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. परिजनों ने स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के विधायक राज्य के स्वास्थ्य मंत्री होने के बावजूद लोगों को समय पर एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पा रही है.काफी देर इंतजार के बाद परिजन निजी एम्बुलेंस से बच्ची को धनबाद लेकर रवाना हुए. 

ग्रामीणों का विरोध 

घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सूचना मिलने पर प्रशासन मौके पर पहुंचा और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. इसके बाद भी अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जुटी रही और स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई. ग्रामीणों का कहना था कि क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और आम लोगों को समय पर सुविधाएं नहीं मिल रही हैं.

मुवाजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर रहे परिजनों कों समझाने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के पीए मोहम्मद अजहरुद्दीन, थाना प्रभारी मुराद हसन, कांग्रेस नेता बीरबल अंसारी

यह भी पढ़ें: ममता की प्रतिमूर्ति बीजो देवी: गुमला में 52 अनाथ बच्चों के लिए बनीं ‘यशोदा मां’, माड़ पिलाकर पाला-पोसा

यह भी पढ़ें: गुमला में अपहरणकर्ताओं को चकमा दिया 5वीं का छात्र, मासूम ने अपराधियों के मंसूबों पर फेरा पानी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola