YONO ऐप चालू कराने के नाम पर साइबर ठगी, जंगल से चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

PC करते एसडीपीओ वसीम रजा एवं पकडे गए अपराघी l Prabhat Khabar Network

YONO ऐप चालू कराने के नाम पर ठगी करने वाले 4 साइबर अपराधियों को जामताड़ा के जंगल से गिरफ्तार किया गया है. देखें कैसे करते थे वारदात.

विज्ञापन

जामताड़ा : साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सकलपुर से गोपालपुर जाने वाली पक्की सड़क के किनारे पलास जंगल झूढ़ में छापेमारी कर चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

YONO चालू कराने के नाम पर ऐसे करते थे ठगी

मामले को लेकर एसडीपीओ वसीम रजा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार साइबर अपराधी लोगों को YONO ऐप चालू कराने के नाम पर फोन करते थे और फिर व्हाट्सऐप व स्क्रीन शेयरिंग ऐप के जरिए उनके मोबाइल की स्क्रीन शेयर करवाते थे. इसके बाद YONO का यूजर आईडी और पासवर्ड तैयार कराकर OTP प्राप्त किया जाता था और नेट बैंकिंग के माध्यम से बैंक खातों से ठगी की जाती थी.

चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, आठ मोबाइल और 10 सिम बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जामताड़ा थाना क्षेत्र के शहरपूरा गांव के फारूक अंसारी, करमाटांड़ थाना क्षेत्र के मदकपुर गांव के समसुद्दीन अंसारी, डुमरिया गांव के जानी बाबू और कुरुवा गांव के कलीम अंसारी के रूप में हुई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आठ मोबाइल फोन, 10 सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल बरामद की है. बताया कि आरोपियों का साइबर ठगी का कार्यक्षेत्र मुख्य रूप से देश के विभिन्न राज्यों में था.

BNS, IT एक्ट और टेलीकम्युनिकेशन एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 53/26, दिनांक 29 अगस्त 2026 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ BNS 2023, आईटी एक्ट एवं टेलीकम्युनिकेशन एक्ट 2023 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. छापेमारी दल का नेतृत्व साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल ने किया. टीम में पुनि नितिश कुमार, पुनि मनीष कुमार गुप्ता, पुअनि हीरालाल महतो सहित रिजर्व गार्ड के आरक्षी/हवलदार शामिल थे.

एसडीपीओ ने लोगों को किया सतर्क

एसडीपीओ वसीम रजा ने लोगों से अपील की कि किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर मोबाइल की स्क्रीन शेयर न करें तथा OTP, पासवर्ड और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola