साइकिल के पहियों पर सरकारी योजनाओं की आवाज, नाला में छात्रों ने जगाया अलख

Updated:
विज्ञापन

साइकिल रैली में शामिल शिक्षक व छात्र छात्राएं | Prabhat Khabar Network

सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए नाला में शिक्षकों व छात्रों ने निकाली साइकिल रैली. जानें कैसे उठाएं योजनाओं का लाभ.

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता को लेकर नाला में निकली साइकिल रैली

नाला : राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय, नाला की ओर से रविवार को साइकिल रैली निकाली गई. रैली में विद्यालय के शिक्षकों के साथ सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

सरकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना उद्देश्य

इस अवसर पर प्रभारी प्रधानाध्यापक उत्तम कुमार मंडल ने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य सरकार की महत्वपूर्ण उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाना है. उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ नहीं उठा पाते हैं. रैली के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने लोगों को सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के प्रति जागरूक किया.

शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रैली में शिक्षक बादशाह मुखर्जी, सुरजीत भट्टाचार्य, मुक्ति नारायण, मुकेश कुमार, देव कुमार, लक्ष्मण कुमार, सिकंदर बरवा, रिजवान अंसारी, बिमल दे, जयदीप बनिक, दिलीप रवानी, मौ पैंताडी, जूही कुमारी, विकास गोप, आनंद रंजन मिश्रा, बिप्लब मंडल, प्रकाश चौधरी समेत विद्यालय के छात्र-छात्राएं शामिल हुए.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola