मतदाता सूची में गड़बड़ी पर उपायुक्त की नजर, 15 मतदाताओं की त्रुटियां हुईं दूर

Updated:
विज्ञापन

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता सूची सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण कर 15 मतदाताओं के नाम की त्रुटियों को सुधारने का निर्देश दिया. पात्रों को घबराने की जरूरत...

विज्ञापन

बिंदापाथर : मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त आलोक कुमार ने नाला विधानसभा क्षेत्र के चापुड़िया एवं सालुका पंचायत भवन में संचालित दावा-आपत्ति सुनवाई केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने सुनवाई प्रक्रिया का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ मामलों का निपटारा करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने नोटिस प्राप्त मतदाताओं द्वारा प्रस्तुत दस्तावेजों, उनके सत्यापन तथा मतदाता सूची में नाम, पिता के नाम एवं उपनाम में हुई त्रुटियों के सुधार की प्रक्रिया की जानकारी ली. उन्होंने कई मामलों का स्वयं भौतिक सत्यापन भी किया. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि प्रस्तुत दस्तावेजों की नियमानुसार जांच एवं सत्यापन के बाद ही प्रत्येक मामले में निर्णय लिया जाए.

‘पात्र मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं’

सुनवाई केंद्र पर मौजूद मतदाताओं से उपायुक्त ने कहा कि किसी भी पात्र मतदाता को घबराने की आवश्यकता नहीं है. भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य दस्तावेजों में से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर पात्र मतदाता अपना मताधिकार सुरक्षित रख सकते हैं. उन्होंने मतदाताओं से निर्धारित प्रक्रिया में शामिल होने तथा अफवाहों और भ्रांतियों पर ध्यान नहीं देने की अपील की.

15 मतदाताओं की त्रुटियों का हुआ सुधार

सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में मतदाता नाम, पिता के नाम एवं उपनाम में हुई त्रुटियों के सुधार के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ पहुंचे. दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद 15 मतदाताओं के नाम से संबंधित त्रुटियों का सुधार किया गया.

जनप्रतिनिधियों से जागरूकता की अपील

उपायुक्त ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी अपने क्षेत्र के मतदाताओं को पुनरीक्षण की सुनवाई प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने की अपील की. मौके पर जिला परिवहन पदाधिकारी मुकेश कुमार, पर्यवेक्षक आनंद हांसदा, मतदाता सूची पदाधिकारी अभिलाषा देवी, अभिकर्ता पिंटू कुमार यादव, पंचायत सहायक नीलांबर यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola