दौड़ से कबड्डी तक दिखा दम, नाला मॉडल स्कूल में खेल प्रतियोगिता का शानदार समापन

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे | Prabhat Khabar Network

नाला के सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल में 'खेलेगा भारत, जीतेगा भारत' अभियान के तहत तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण समापन हुआ. विजेताओं को किया गया सम्मानित.

विज्ञापन

नाला : सिदो-कान्हू मॉडल स्कूल, नाला में ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ अभियान के तहत आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता शनिवार को उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुई. इस दौरान विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राओं ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद को किया नमन

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय सचिव गोबिंद नाथ मांझी एवं प्राचार्य प्रीतम सरकार द्वारा मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण से हुई. प्राचार्य ने विद्यार्थियों को उनके जीवन, संघर्ष और खेल के प्रति समर्पण की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और मानसिक मजबूती विकसित करने का सशक्त माध्यम है.

विद्यार्थियों ने ली खेल शपथ

इसके बाद विद्यार्थियों ने खेल शपथ ली और हाउसवार मार्च-पास्ट कर खेल भावना एवं अनुशासन का परिचय दिया. प्रतियोगिता में वर्ग प्रथम से दशम तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में भाग लिया. 50 मीटर बालिका दौड़ में बसंती मुर्मू प्रथम, सुलेखा मुर्मू द्वितीय और राखी मंडल तृतीय रहीं. बालक वर्ग में रोहन कोड़ा प्रथम, प्रियजीत राउत द्वितीय और अमर सोरेन तृतीय रहे. 100 मीटर बालिका दौड़ में बिनती कोड़ा, बरसा कुमारी और साथी मंडल ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया.

कबड्डी और क्रिकेट में भी दिखा उत्साह

सैक रेस में तुषार मंडल, रंजीत मंडल और प्रिनित मंडल ने शानदार प्रदर्शन किया. छात्राओं के बीच कबड्डी मुकाबला आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें अकांक्षा की टीम विजयी रही. वहीं विद्यार्थियों और शिक्षकों के बीच हुए क्रिकेट मैच में स्टूडेंट ग्रुप ने जीत दर्ज की.

शिक्षक-शिक्षिकाएं रहे मौजूद

मौके पर बिकास माजी, राजकुमार रॉय, महानंद तिवारी, अलोक दास, जनार्दन चक्रवर्ती, गंगा दास, स्वर्णाली मित्र, पल्लवी रॉय एवं बाबनि माजी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola