एक महीने तक तलाश, फिर जंगल में मिला शव:जामताड़ा में सर्पदंश से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

परिजनों से मिलते मंत्री डॉ इरफान अंसारी व अन्य | Prabhat Khabar Network

बेंगलुरु से लौटा युवक जंगल में लापता, सर्पदंश से मौत की आशंका.मंत्री ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया, आर्थिक सहायता प्रदान की.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा : जामताड़ा थाना क्षेत्र के मेंझिया गांव में सर्पदंश से एक युवक की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा है. मृतक कृष्ण मुर्मू परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था. वह बेंगलुरु में काम करता था और वहीं से परिवार का भरण-पोषण करता था. उसकी मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर लौटने के बाद बिगड़ी मानसिक स्थिति, जंगल की ओर चला गया था युवक

परिजनों के अनुसार बेंगलुरु से घर लौटने के बाद कृष्ण मुर्मू की मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं थी. इसी दौरान वह जंगल की ओर चला गया. इसके बाद वह वापस नहीं लौटा. सर्पदंश के कारण उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद परिजन और ग्रामीण करीब एक महीने तक उसकी तलाश करते रहे.

लगातार तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. इकलौते कमाने वाले सदस्य की मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी गहरा गया है.

मंत्री पहुंचे मेंझिया, परिजनों को दिया हरसंभव मदद का भरोसा

घटना की जानकारी मिलने पर मंत्री मेंझिया गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए इस दुख की घड़ी में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

मंत्री ने मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाकर पोस्टमार्टम समेत सभी आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कराने का निर्देश दिया. साथ ही अपनी ओर से परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की और सरकारी प्रावधान के तहत मिलने वाली सहायता भी जल्द उपलब्ध कराने का भरोसा दिया.

मंत्री ने परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं. उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर परिस्थिति में परिवार के साथ कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे. मंत्री की ओर से मिले सहयोग और आश्वासन से परिजनों को कुछ संबल मिला.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola