फेसबुक टिप्पणी पर बवाल: थंडारडीह उपद्रव कांड में एक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी के बाद उग्र भीड़ ने घर में की तोड़फोड़. पुलिस वाहन क्षतिग्रस्त, एक आरोपी गिरफ्तार. अन्य की तलाश जारी.

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ थाना क्षेत्र के थंडारडीह गांव में फेसबुक पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में 22 अगस्त को हुई तोड़फोड़ और उपद्रव के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

घर में तोड़फोड़ और पुलिस वाहन को पहुंचाया नुकसान

जानकारी के अनुसार, थंडारडीह गांव के भुदेव कुमार यादव की फेसबुक टिप्पणी के विरोध में उग्र भीड़ ने उनके घर में तोड़फोड़ की थी. इस दौरान पुलिस वाहन को भी क्षतिग्रस्त किया गया था. वहीं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का भी आरोप है.

मामले में दर्ज हुई थी प्राथमिकी

घटना को लेकर करमाटांड़ थाना कांड संख्या 62/2026 के तहत 23 अगस्त 2026 को प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसमें बीएनएस की धारा 191(2), 191(3), 190, 132, 324(4) तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम, 1984 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया था.

ससुराल से आरोपी गिरफ्तार

कांड के अनुसंधान के दौरान पुलिस अधीक्षक को मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी अभियुक्त जाहिद अंसारी, निवासी हेठ भिठरा, थाना करमाटांड़ को उसके ससुराल ग्राम डुमरिया से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के बाद उसे जामताड़ा मंडल कारा भेज दिया गया.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस के अनुसार, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस मामले में पूर्व में भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola