जामताड़ा के जोरिया में सड़ा-गला शव मिलने से सनसनी, कौन थी महिला? पहचान बनी पहेली

Updated:
विज्ञापन

बिंदापाथर के जोरिया से मिला महिला का शव, इलाके में सनसनी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज.

विज्ञापन

विधान साधु, बिंदापाथर : बिंदापाथर थाना क्षेत्र के बनबेरिया जोरिया से शुक्रवार को एक महिला का सड़ा-गला शव बरामद होने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गयी. शव मिलने की खबर आसपास के क्षेत्रों में तेजी से फैल गयी, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुटने लगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

शव मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलते ही बिंदापाथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की और घटनास्थल की जांच की. फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस शव की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है.

कौन थी महिला, कैसे हुई मौत?

महिला का शव कितने समय से जोरिया में पड़ा था और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है. महिला की पहचान होने के बाद घटना से जुड़े कई सवालों के जवाब मिलने की उम्मीद है.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा. शव की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी. घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola