डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर के साथ दी गई अंतिम सलामी

Updated:
विज्ञापन

कैंप में श्रद्धांजलि देते पुलिस पदाधिकारी व कर्मी | Prabhat Khabar Network

जामताड़ा में आईआरबी-1 के डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह का आकस्मिक निधन, पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर दी भावभीनी अंतिम विदाई.

विज्ञापन

जामताड़ा : झिलुआ स्थित आईआरबी-1 में पदस्थापित डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह (55) के आकस्मिक निधन के बाद शुक्रवार को आईआरबी-1 कैंप में पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर उन्हें अंतिम सलामी दी. जामताड़ा में पोस्टमार्टम के बाद सम्मान के साथ उनका पार्थिव शरीर आईआरबी-1 झिलुआ कैंप लाया गया. पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

ड्यूटी से लौटने के बाद अचानक गिरे

बताया गया कि डीएसपी प्रमोद कुमार सिंह की गुरुवार देर शाम अचानक गिरने से मौत हो गई. ड्यूटी से लौटने के बाद करीब सात बजे वे किचन में थे. इसी दौरान अचानक गिर पड़े. परिजन और सहकर्मी उन्हें तत्काल जामताड़ा के पारस अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. चिकित्सकों के अनुसार अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी.

एसपी समेत कई अधिकारी पहुंचे अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह समेत कई वरीय पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई. शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर आईआरबी-1 कैंप लाया गया, जहां पुलिस जवानों ने पूरे सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी.

आरा के रहने वाले थे कुमार सिंह

जानकारी के अनुसार प्रमोद कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले थे. वर्तमान में उनका परिवार रांची के कटहल मोड़ में रहता है. उनके निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर है. सहकर्मियों ने उन्हें कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि दी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola